• Breaking News

    बिहार के आखिरी दौर में 78 सीटों पर चुनाव शुरू, आज शरद यादव की बेटी और सुशांत सिंह राजपूत के भाई के भाग्य का होगा फैसला



    We News 24 Hindi »पटना /बिहार 

    अमिताभ मिश्र की रिपोर्ट 


     पटना :बिहार विधान सभा चुनाव का  आज तीसरे और अंतिम दौर में  15 जिलो में 78 सीटों पर वोट वोटिंग शुरू हो गयी है । तीसरे चरण में 1,204 उम्मीदवार हैं।  इन 78 सीटों पर 2.35 करोड़ वोटर हैं, जिनमें से 1.23 करोड़ पुरुष, 1.12 करोड़ महिला और 894 ट्रांसजेंडर वोटर हैं। 


    ये भी पढ़े-जब कोई आपकी प्रशंसा करता है, तो उसमें चापलूसी खोजें, यदि कोई बुराई करता है तो उसमें सच्चाई ढूंढें


    इसी चरण में भूतपूर्व  जदयू के अध्यक्ष शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव और सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई नीरज सिंह की सीट पर भी आज वोट डाले जा रहे हैं। सुभाषिनी यादव कांग्रेस के टिकट पर बिहारीगंज सीट से लड़ रही हैं। नीरज कुमार सिंह छातापुर सीट पर भाजपा के उम्मीदवार हैं।


    कोरोना के चलते वोटिंग का समय एक घंटा बढ़ाया गया है। हालांकि, 74 सीटों पर वोटिंग सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगी। बाकी 4 पर सुबह 7 से 4 बजे तक ही वोट डाले जाएंगे। पहले दौर  में 55.68% और दूसरे दौर  में 55.70% वोटिंगडाली गयी थी ।



    बिहार की 94 सीटों का ट्रेंड:इस बार 38 सीटों पर वोटिंग बढ़ी, 2015 में 92 पर बढ़ी थी तो भाजपा ने 2010 में जीती 26 सीटें गंवा दीं

    ये भी पढ़े-नेपाल के पीएम ओली की भारत के प्रति बदली बोली, ओली ने कहा कि भारत का संबंध सदियों पुराना है


    तीसरे फेज की 5 बड़ी बातें


    सबसे ज्यादा 31 उम्मीदवार गायघाट सीट पर हैं। सबसे कम 9 उम्मीदवार ढाका, त्रिवेणीगंज, जोकिहाट और बहादुरगंज में हैं।
    सबसे ज्यादा 44 सीटों पर राजद और 35 पर लोजपा लड़ रही है। भाजपा और जदयू 29-29, कांग्रेस ने 21 सीटों पर कैंडिडेट उतारे हैं।


    ये भी पढ़े-गोपालगंज में बाइक सवार अपराधियों ने मछली व्यवसायी को मारकर हत्या कर दी ,समाज कल्याण मंत्री समेत 5 पर हुआ FIR


    33 हजार 782 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। 45 हजार 953 बैलट यूनिट और 33 हजार 782 VVPAT का इस्तेमाल होगा।
    वोटर के लिहाज से सबसे बड़ी विधानसभा सहरसा है। यहां 3.70 लाख वोटर हैं, जिनमें से 1.92 लाख पुरुष, 1.77 लाख महिला और 2 ट्रांसजेंडर वोटर हैं।
    वोटर के लिहाज से सबसे छोटी विधानसभा हायाघाट है। यहां 2.41 लाख वोटर हैं, जिनमें से 1.27 लाख पुरुष, 1.14 लाख महिला और 4 ट्रांसजेंडर वोटर हैं।


    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad