• Breaking News

    सरपंच के बेटे ने किया भाई बहन के रिश्ते को शर्मशार ,चचेरी बहन से रचाया शादी

      



    We News 24 Hindi »बांका/बिहार  

    गौरव भगत  की रिपोर्ट

    बांका:  खबर बांका से आई है। जिसे जान कर यह भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आजकल के रिश्ते-नाते की अहमियत क्या रह गई है। यंहा एक सरपंच के बेटे ने  भाई बहन के रिश्ते को को भी शर्मशार कर दिया |


    दरअसल, बांका के पंजवारा प्रखंड के एक सरपंच का बेटा भागलपुर में रह कर पढ़ाई कर रहा था। कुछ समय बाद उसी गांव की एक युवती भी पढ़ाई करने भागलपुर आई। दोनों रिश्ते में चचेरे भाई-बहन हैं।  सब कुछ ठीक रहा। दोनों एक दुसरे  से मिलते-जुलते थे। लेकिन इस बीच दोनों का दिल एक-दूसरे पर आ गया ।  दोनों ने चुपके से भागलपुर में ही एक मंदिर में शादी कर ली। हालांकि इसकी भनक किसी को नहीं लगने दी। वे लोग पहले की तरह ही अलग-अलग रहने लगे।





    गांव से अचानक दोनों हो गए फरार

    कोरोना संक्रमण की वजह से दोनों कुछ महीने से घर में ही रह रहे थे। इस बीच कुछ दिन पूर्व युवती शौच के बहाने घर से निकली और युवक के साथ फरार हो गई। काफी खोज-बीन के बाद जब उसका पता नहीं चला तो युवती के पिता ने पंजवारा थाने में एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की।


    ये भी पढ़े-राज्यसभा उपचुनाव में राम विलास पासवान की सीट पर फंसा पेंच , तय होगा चिराग का भी भविष्‍य


    हवेली खडग़पुर के एक लॉज में पकड़े गए दोनों
    सरपंच का पुत्र अपनी चचेरी बहन के साथ मुंगेर जिले के हवेली खडग़पुर से एक लॉज में पकड़ा गया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों को बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार युवती अभी नाबालिग है। वहीं, युवती ने बताया कि वह दोनों भागलपुर में रहकर पढ़ाई करते थे। इसी दौरान दोनों ने शादी कर ली थी। वहीं, थानाध्यक्ष मुरलीधर साह ने बताया कि फरार प्रेमी जोड़े की बरामदगी के बाद शनिवार को बांका न्यायालय में बयान दर्ज कराने भेजा गया है।











    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें





    %25E0%25A4%25B5%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25AC%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%2587%25E0%25A4%259F%2B%25E0%25A4%25B2%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%2597%25E0%25A5%258B

        

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad