• Breaking News

    Sitamarhi Chunav 2020 Results:सीतामढ़ी विधान सभा के 6 सीटो में 3 बीजेपी 2 आरजेडी 1 पर जदयू ने की जित दर्ज

      



    We News 24 Hindi »सीतामढ़ी/बिहार  

    सुनील कुमार की रिपोर्ट



    सीतामढ़ी:  तीन चरणों में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के बाद मंगलवार, 10 नवंबर को मतगणना के बाद परिणाम जारी किए गए। सीतामढ़ी जिले के विधानसभा क्षेत्रों में पड़े मतों की गिनती के लिए सीतामढ़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी डुमरा में मतगणना हुई। 


    परिहार चुनाव परिणाम 


    परिहार विधानसभा क्षेत्र के ईवीएम में बंद मतों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई। मतगणना में भाजपा की गायत्री देवी ने राजद की रितू जायसवाल को हरा दिया है। परिहार विधानसभा चुनावी मैदान में कुल 13 प्रत्याशी थे। 2015 के चुनाव में भाजपा की गायत्री देवी ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने राजद के डॉ. रामचंद्र पूर्वे को पराजित किया था। गायत्री देवी को 66, 388 और रामचंद्र पूर्वे को 62, 371 मत मिले थे। आपको बताते चले की सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार RJD उम्मीदवार ऋतू जयसवाल ने EVM को लेकर चुनाव आयोग शिकायत भी दर्ज करायी है .


    पार्टी                         प्रत्याशी            प्राप्त मत
    भाजपा                     गायत्री देवी            73343 (विजयी)
    राजद                      रितू जायसवाल       71614




    बाजपट्टी चुनाव परिणाम 

    बाजपट्टी विधानसभा क्षेत्र में पड़े मतों की गिनती 8 बजे शुरू हुई।  मुख्य मुकाबला जदयू की डॉ. रंजू गीता और राजद के मुकेश कुमार यादव के बीच रहा। यहां मुकाबला लगातार काफी नजदीकी चल रहा है।  2015 में जदयू की डॉ. रंजू गीता ने 67, 194 मत प्रापत कर जीत दर्ज की थी। यह क्षेत्र जदयू का गढ़ है। 2010 में भी जदयू ने जीत दर्ज की थी। बीएलएसपी की रेखा कुमारी 50, 248 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर थीं। बाजपट्टी में कुल  3,18,161 मतदाता हैं। 55.72 फीसद मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है। मतगणना के बाद राजद के मुकेश कुमार यादव निर्वाचित घोषित किए गए। 



    पार्टी                     प्रत्याशी                 प्राप्त मत
    जदयू                  डॉ. रंजू गीता               68779
    राजद               मुकेश कुमार यादव        71483 (विजयी) 



    सीतामढ़ी परिणाम चुनाव 

    सीतामढ़ी विधानसभा सीट पहले BJP के कब्जे में तह 2015 में  RJD ने अपने कब्जे किया और इस सिट से सुनील कुमार कुशवाहा जीतकर विधान सभा पहुचे 2020 चुनाव  भाजपा के डॉ. मिथिलेश कुमार ने  सुनील कुमार कुशवाहा से ये सिट को BJP के झोली में डाल दी  । 2015 के चुनाव में राजद के सुनील कुमार ने 81,557 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की थी। उन्होंने भाजपा के सुनील कुमार पिंटू को पराजित किया था। यहां कुल 2, 92, 021 मतदाता हैं। 


    पार्टी                      प्रत्याशी प्राप्त               मत
    राजद                     सुनील कुमार              78761
    भाजपा                  डॉ. मिथिलेश कुमार      900236 (विजयी) 






    रुन्नीसैदपुर चुनाव परिणाम 


    रुन्नीसैदपुर विधानसभा क्षेत्र का परिणाम सामने आ गया है। यहां से जदयू के पंकज कुमार मिश्रा निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने राजद की मंगीता देवी को शिकस्त दी है। इस क्षेत्र में यादव, भूमिहार और मुस्मिल मतदाताओं का हमेशा से वर्चस्व रहा है।  2015 के चुनाव में राजद की मंगीता देवी ने जीत दर्ज की थी। यहां 2,80,726 मतदाता हैं। 3 नवंबर को मतदान हुआ था। कुल 9 प्रत्याशी मैदान में थे।


    पार्टी                     प्रत्याशी                     प्राप्त मत
    जदयू                  पंकज कुमार मिश्रा        73037  (विजयी)
    राजद                 मंगीता देवी                  48189




     
    बेलसंड चुनाव परिणाम 


    बेलसंड विधानसभा क्षेत्र से राजद के सुनील कुमार निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने जदयू की सुनीता सिंह चाैहार को पराजित किया। 2015 में जदयू की सुनीता सिंह चाैहान ने जीत दर्ज की है। उन्होंने लोजपा के नासिर अहमद को पराजित किया था। यहां कुल 2,65, 252 मतदाता है। इस चुना में चुनाव में  52.38 फीसद मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में 15 प्रत्याशी खड़े थे। मुकाबला राजद और जदयू के बीच हुआ। राजद के सुनील कुमार जितने में सफर रहे। 


    पार्टी                           प्रत्याशी                      प्राप्त मत                   
    जदयू                     सुनीता सिंह चाैहान            35997
    राजद                     संजय कुमार गुप्ता            49682



    बथनाहा चुनाव परिणाम 


    बथनाहा विधानसभा सुरक्षित सीट है।  इस बार प्रमुख पार्टियों ने यहां नए चेहरों पर ही दांव खेला था। एनडीए की ओर से यह सीट भाजपा के कोटे में गई। भाजपा ने अनिल राम का मैदान में उतारा। वहीं, कांग्रेस ने संजय राम को टिकट दिया। इनके अलावा रालोसपा के टिकट पर चंद्रिका पासवान भी दम भर रहे थे। अनिल कुमार ने 92648 मत हासिल कर जीत दर्ज की। 

     पार्टी                           प्रत्याशी                      प्राप्त मत                   
    बीजेपी                     अनील कुमार                    92648
    कोंग्रेस                      संजय राम                         45830







    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें





    %25E0%25A4%25B5%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25AC%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%2587%25E0%25A4%259F%2B%25E0%25A4%25B2%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%2597%25E0%25A5%258B

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad