• Breaking News

    चेकिंग के लिए रोकने पर बदमाशो ने पुलिसकर्मी को चाकू से गोदा



    We News 24 Hindi »नई दिल्ली 
    काजल कुमारी की  रिपोर्ट


    नई दिल्ली :  राजधानी दिल्ली के तिलक मार्ग इलाके मे बुधवार रात चेकिंग के लिए रोके जाने से नाराज होकर एक बदमाश ने पुलिसकर्मी (सिपाही) को चाकू गोद दिया। इतना ही नही बदमाश उससे  हथियार भी छीनने लगा। हमले में सिपाही के हाथ की नस कट गई, इसके अलावा उसके पेट में भी गंभीर चोट आई। खुद को बचाने के लिए सिपाही ने पहले आत्मरक्षा में हवा में गोली चलाई, इसके बाद बदमाश पर गोली चला दी। पेट में गोली लगने के बाद घायल बदमाश सागर उर्फ चंपा और सिपाही मुकेश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।


    ये भी पढ़े-अमिताभ बच्चन की आवाज वाली कॉलर ट्यून हटाने के लिए हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर


    15 दिन पहले ही सागर जेल से बाहर आया था। उस पर करीब दर्जन भर अपराधिक मामले दर्ज हैं। वह इलाके का घोषित बदमाश भी है। दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त प्रवक्ता अनिल मित्तल ने बताया कि बुधवार रात को चौखंडी, बी-ब्लॉक, तिलक नगर में सिपाही मुकेश और दीपक ड्यूटी पर तैनात थे। दोनों वाहन चालकों की जांच कर रहे थे। इस दौरान मुकेश ने जांच के लिए सागर को रुकने का इशारा किया। 


    ये भी पढ़े-जीतन राम मांझी ने की दबाव की राजनीति शुरू , एमएलसी के साथ एक और मंत्री पद माँगा



    रुकते ही आरोपी ने चाकू निकालकर सिपाही के हाथ की नस काट दी। इसके अलावा उसके पेट में भी चाकू मार दिया। इसके बाद सिपाही से हथियार भी छीनने लगा। लेकिन,घायल होने के बाद भी मुकेश ने हिम्मत नहीं हारी और पिस्टल निकालकर हवाई फायरिंग की। बाद में उसने सागर पर सीधे गोली चला दी। गोली उसके पेट में लगी। खबर मिलते ही थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और  घायल ‌सिपाही मुकेश और बदमाश सागर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबर लिखे जाने तक जिले के कई आला अधिकारी मौके पर थे।  घटना तिलक नगर इलाके मे स्थित चौखंडी, बी ब्लॉक की है।  देर रात चेकिंग के दौरान हुई। 



    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें




    %25E0%25A4%25B5%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25AC%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%2587%25E0%25A4%259F%2B%25E0%25A4%25B2%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%2597%25E0%25A5%258B


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad