• Breaking News

    लखीसराय : ₹ 1 करोड़ गबन के आरोप में पूर्व महिला मुखिया गिरफ्तार




    We News 24 Hindi » लखीसराय
    राजकुमार की  रिपोर्ट



    लखीसराय: सूर्यगढ़ा प्रखंड के महेशपुर पंचायत की पूर्व मुखिया को एक करोड़ रुपए के गबन मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार, महेशपुर पंचायत की पूर्व मुखिया को सरकारी राशि गबन करने के आरोप में गढ़ी विशनपुर गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार पूर्व मुखिया सरोजिनी देवी जदयू नेता एवं पूर्व प्रखण्ड प्रमुख रंजीत मंडल की पत्नी हैं।




    आरोपी मुखिया विगत पांच वर्षों से फरार चल रही थी। पीरीबाजार थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने महिला पुलिस बल के साथ आरोपी मुखिया को गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के मुताबिक, 2014-15 एवं 2015-16 में आरोपी द्वारा सरकारी राशि का गबन किया गया था। इसमें पूर्व मुखिया सरोजिनी देवी एवं पूर्व पंचायत सचिव विनोद कुमार भगत के खिलाफ तत्कालीन सूर्यगढा प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मवीर कुमार प्रभाकर ने साल 2016 में 93 लाख 58 हजार 450 रुपए के गबन का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 


    इसमें 17 लाख 65 हजार रुपए पेंशन हेतु प्रखण्ड नजारत से प्राप्त कर पेंशन राशि को पेंशनधारियों के बीच वितरण न कर सीधे हड़प लिया गया था। वहीं, 75 लाख 93 हजार 450 रुपए 13वीं वित्त आयोग योजनान्तर्गत योजना संख्या-01/14-15,02/14-15,03/14-15,04/14-15 एवं 01/15-16 में योजना राशि के दुरूपयोग व गबन का आरोप महेशपुर पंचायत के तत्कालीन मुखिया सरोजिनी देवी एवं पंचायत सचिव विनोद कुमार भगत पर लगाया गया है। इस आरोप के बाद से ही दोनों फरार चल रहे थे। शनिवार सुबह पूर्व मुखिया सरोजिनी देवी को गिरफ्तार किया गया, जबकि पूर्व पंचायत सचिव विनोद कुमार भगत अब भी पुलिस पकड़ से दूर है। आरोपी पूर्व मुखिया को न्यायिक हिरासत में लखीसराय कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें




    %25E0%25A4%25B5%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25AC%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%2587%25E0%25A4%259F%2B%25E0%25A4%25B2%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%2597%25E0%25A5%258B




    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad