नालंदा में डबल मर्डर, अपराधियों ने दो सगे भाइयों की गला रेतकर की निर्मम हत्या
We News 24 Hindi » नालंदा राजकुमार की रिपोर्ट
We News 24 Hindi » नालंदा
राजकुमार की रिपोर्ट
बिहार : में लॉ एंड ऑर्डर से अपराधी बेखौफ हो गए लगते हैं। नालंदा जिले में डबल मर्डर से इलाके से लेकर राजधानी तक सनसनी फैली है। बिन्द थाना क्षेत्र में दो सगे भाइयों की गला रेतकर खौफनाक हत्या कर दी गयी। कुशहर गांव के पास रविवार की सुबह दोनों का शव बरामद हुआ। मृतक रसलपुर गांव निवासी विरेन्द्र पासवान का बेटा अजय कुमार उर्फ भोला और रंजीत कुमार उर्फ टीटू है।
मृतकों के परिजनों ने बताया कि तो दोनों भाई ऑटो चलाते हैं। 10 दिन पहले गांव में ही ऑटो धोने के दौरान दूसरे टोले के लड़कों से झगड़ा हुआ था। मारपीट के बाद पुलिस से शिकायत भी की गयी थी। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। रविवार की सुबह तीन बजे बदमाशों ने राजगीर ले जाने के नाम पर उनका ऑटो रिजर्व किया। गांव से कुछ दूर जाकर गला रेतकर मार डाला। परिजन का कहना है कि जब तक अपराधी पकड़े नहीं जाते पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे।
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद