• Breaking News

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने जारी किया मैट्रिक और इंटर का मॉडल पेपर, यहां देखें 10-12 परीक्षा कार्यक्रम

     




    We News 24 Hindi »पटना/बिहार
    ललित भगत  की रिपोर्ट 


    पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर एवं मैट्रिक का मॉडल पेपर शुक्रवार को जारी कर दिया। बोर्ड ने इस वर्ष मॉडल पेपर के प्रश्नों की संख्या बढ़ा दी है। विकल्प बढ़ने से छात्रों को सुविधा होगी। परीक्षार्थी प्रश्न पत्रों में से प्रश्नों का चयन कर सवालों का उत्तर दे सकते हैं। इससे उन्हें बेहतर अंक प्राप्त होने की उम्मीद की जा रही है। बोर्ड की वेबसाइट यह देखा जा सकता है। 


    35 पेज का होगा विज्ञान का प्रश्न पत्र


    बिहार बोर्ड द्वारा जारी मॉडल पेपर के अनुसार विज्ञान का प्रश्न पत्र कुल 35 पेज का होगा। वहीं संस्कृत का प्रश्न पत्र 21 पेज का होगा। शिक्षकों का कहना है कि छात्रों को मॉडल पेपर से नियमित रूप से अभ्यास करने की जरूरत है। इससे उन्हें परीक्षा में काफी लाभ होगी। 

    ये भी पढ़े-NH 30 बड़ा सड़क हादसा ,पिकनिक मनाकर लौट रहे पांच लोगों की मौत


    एक फरवरी से इंटर की परीक्षा 


    बिहार बोर्ड द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एक फरवरी से इंटर की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इंटर की परीक्षा एक फरवरी से 13 फरवरी तक चलेगी। इसमें राज्यभर से 13 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं मैट्रिक की परीक्षा 17 से 24 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। मैट्रिक में 15 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। 


    मैट्रिक के मॉडल पेपर की विशेषताएं 


    मैट्रिक में विज्ञान में 110 प्रश्न पूछे जाएंगे
     80 प्रश्न वस्तुनिष्ठ, 24 लघु उत्तरीय और 6 होगा दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होंगे 





    प्रत्येक छात्र को देना होगा 79 प्रश्नों का उत्तर 


    गणित में कुल 138 प्रश्न पूछे जाएंगे 
    इसमें 100 वस्तुनिष्ठ, 30 लघु एवं आठ प्रश्न दीर्घ उत्तरीय होंगे। 
    गणित में 69 प्रश्नों का उत्तर देना होगा 


    इंटर के मॉडल पेपर की विशेषताएं 

    इंटर में गणित में 138  प्रश्न होंगे, इसमें 69 प्रश्नों का उत्तर देना होगा 


    इंटर जीवविज्ञान में 96 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें 70 वस्तुनिष्ठ, लघु 20, दीर्घ उत्तरीय छह प्रश्न होंगे


    प्रत्येक छात्र को 48 प्रश्नों का उत्तर देना होगा 


    बोर्ड ने इस तरह का बदलाव इंटर एवं मैट्रिक के अधिकांश विषयों में किया है। 

    ये भी पढ़े-किस बात की बिहार में शराबबंदी! दिन साल तो छोड़िये, हर मिनट बिहार में छलकते है 22 लीटर जाम



    मैट्रिक परीक्षा का कार्यक्रम 


    तिथि : प्रथम पाली : दूसरी पाली 


    17 फरवरी : विज्ञान : विज्ञान 
    18 फरवरी : गणित : गणित 
    19 फरवरी : सामाजिक विज्ञान : सामाजिक विज्ञान 
    20 फरवरी : अंग्रेजी : अंगे्रजी 
    22 फरवरी : मातृभाषा : मातृभाषा
    23 फरवरी : द्वितीय भारतीय भाषा : द्वितीय भारतीय भाषा 
    24 फरवरी : ऐच्छिक विषय : ऐच्छिक विषय 


    इंटर परीक्षा का कार्यक्रम 


    परीक्षा की तिथि : संकाय : प्रथम पाली : संकाय : द्वितीय पाली 

    1 फरवरी 2021 : आइएसी : भौतिकी : आइए : राजनीति विज्ञान
    2 फरवरी : आइएसी, आइए : गणित : आइए : भूगोल
    3 फरवरी : आइएसी : रसायन शास्त्र : आइए : अंग्रेजी 
    4 फरवरी : आइएसी, आइकॉम : अंग्रेजी : आइए : इतिहास 
    5 फरवरी : आइएसी : जीव विज्ञान : आइए : हिन्दी 
    6 फरवरी : आइएसी, आइकॉम : हिन्दी : आइए : अर्थशास्त्र 
    8 फरवरी : आइएसी, आइकॉम : कृषि, बिजनेस स्टडीज : आइए, आइकॉम : मनोविज्ञान, उद्यमिता 
    9 फरवरी : आइएसी, आइकॉम, आइए : उर्दू, मैथिली, संस्कृत, भोजपुरी, मगधी, पाली
    (जिनके लिए एक विषय अनिवार्य है)  : आइए, आइकॉम : दर्शनशास्त्र, अर्थशास्त्र
    10 फरवरी : आइएसी, आइकॉम, आइए : एनआरबी : आइए : संगीत 
    11 फरवरी : आइएसी, आइकॉम, आइए : एमबी एएलटी इंग्लिश, एमबी उर्दू, मैथिली : आइए : मनोविज्ञान 
    12 फरवरी : आइएसी, आइकॉम, आइए : कंप्यूटर साइंस, मल्टीमीडिया, योगा : आइए, आइकॉम : गृह विज्ञान, एकाउंटेंसी 
    13 फरवरी : आइएसी, आइकॉम, आइए : उर्दू, मैथिली, मगधी, भोजपुरी प्राकृत (अतिरिक्त विषय समूह के लिए)


    20 से मैट्रिक की प्रायोगिक परीक्षा 


    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से 20 से 22 जनवरी 2021 तक मैट्रिक की प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने सभी हाईस्कूलों के प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि वे जिला शिक्षा कार्यालय से प्रायोगिक परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षा सामग्री संग्रह कर लें। साथ ही बोर्ड ने यह भी निर्देश दिया है कि प्रायोगिक परीक्षा के उपरांत 25 जनवरी 2021 तक उत्तर पुस्तिकाओं को जिला शिक्षा कार्यालय में प्राचार्य जमा करा दें। 28 जनवरी तक परीक्षा समिति अपने विशेष दूत से उत्तर पुस्तिका अपने कार्यालय में मंगा लेगी। 


    9 से होगी इंटर की प्रायोगिक परीक्षा 

    बिहार बोर्ड की ओर से इंटर स्कूल-कॉलेजों में आगामी 9 से 18 जनवरी तक इंटर की प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए स्कूलों में तैयारी शुरू कर दी गई है। बोर्ड की ओर से स्कूल-कॉलेजों को परीक्षा सामग्री भेजी जा रही है।  
     



    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें




    %25E0%25A4%25B5%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25AC%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%2587%25E0%25A4%259F%2B%25E0%25A4%25B2%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%2597%25E0%25A5%258B

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad