• Breaking News

    पटना पूर्व डीएम तथा वर्तमान डीएम के लिए हुआ विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन।



    We News 24 Hindi »पटना/बिहार 
    राजकुमार की रिपोर्ट



    पटना: के निवर्तमान जिलाधिकारी  कुमार रवि  एवं वर्तमान जिलाधिकारी  चंद्रशेखर सिंह के लिए विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन पटना के  स्थानीय  मौर्या होटल में किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने रवि के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन की सराहना करते हुए उनके कार्य पद्धति को अनुकरणीय एवं आदर्श बताया,कार्यक्रम का संचालन अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था के के सिंह ने किया तथा स्वागत भाषण उप विकास आयुक्त रिची पांडे ने किया। 


    ये भी पढ़े-आज से बिहार में 50 प्रतिशत हाजिरी के साथ खुलेंगे स्कूल, ऑड-ईवन फार्मूले के आधार पर आएंगे बच्चे


    वर्तमान जिलाधिकारी ने उनकी प्रोन्नति की शुभकामनाएं देते हुए उनके द्वारा संचालित कार्यों को आगे बढ़ाते हुए जिले के समन्वित एवं सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। आयुक्त पटना संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि  कुमार रवि के द्वारा न केवल  चुनाव कार्य में बल्कि जल जमाव , कोरोना संकट एवं छठ महापर्व का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। आयुक्त ने उनके  कार्य को वृहत एवं चुनौतीपूर्ण  दायित्व बताते  हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की।


    ये भी पढ़े-कृषि कानून : सरकार को गांधी के सबल ग्राम के सपनों को मजबूती से लागू करने की सदबुद्धि दे



    रवि ने 1जनवरी 2018 से पटना में तीन वर्ष के दौरान किये गये चुनौतीपूर्ण एवं अविस्मरणीय टीम वर्क एवं त्वरित कार्रवाई के बारे में अपनी गहरी अनुभूति एवं सुखद  लम्हों की  विस्तार से चर्चा की। अपने 16 वर्ष के कार्यकाल में 11 वर्ष 7 माह तक जिलाधिकारी के रूप में  उन्होंने कार्य किया। सभी अधिकारियों की कर्मठता ,  लगन, मेहनत की  सराहना की तथा  उनके सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सभी अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ, माला देकर सम्मानित किया।


    ये भी पढ़े-पटना हाईकोर्ट में 9 महीने बाद4 जनवरी से आमने-सामने की सुनवाई शुरू


    मौके पर प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल, आईजी संजय सिंह , जिलाधिकारी पटना चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा,  नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा उप विकास आयुक्त रिची पांडे, ट्रैफिक एसपी डी अमरकेश, नगर आरक्षी अधीक्षक विनय तिवारी, सभी अपर समाहर्ता , सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित कई अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। 



    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें




    %25E0%25A4%25B5%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25AC%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%2587%25E0%25A4%259F%2B%25E0%25A4%25B2%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%2597%25E0%25A5%258B

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad