खत्म होता दिखाई दे रहा है किसानों का आंदोलन,हटने लगे है लंगरों वाले टेंट
We News 24 Hindi »नई दिल्ली अमित मेहलावत की रिपोर्ट
नई दिल्ली : तीनों नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर तकरीबन दो महीने से प्रदर्शन कर रहे किसानों का आंदोलन खत्म होता दिखाई दे रहा है। आंदोलन के लिए लगाए गए कई टेंटों को हटाया जाना शुरू कर दिया गया है। दरअसल, देश के 72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित किसानों की परेड के दौरान कुछ उपद्रवियों द्वारा लालकिले पर झंडा फहराने और पुलिस के साथ हिंसा के मामले के बाद पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी।
ये भी पढ़े-ये किसान थे या आंतकवादी जिसने भारत प्राचीर का किया चीर हरण,तस्वीरों और VIDEO में देखें लाल किले का किया बुरा हाल
पुलिस ने स्वराज इंडिया के संस्थापक योगेंद्र यादव समेत कई किसान नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसके अलावा, पुलिस ने 200 लोगों को हिरासत में भी लिया है, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार करने की तैयारी चल रही है।
वहीं, किसानों की परेड के दौरान मची हिंसा के बाद किसान संगठन भी सक्ते में हैं। यूपी गेट से कई लंगरों ने टेंट हटाना शुरू कर दिया है, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही किसानों का आंदोलन खत्म हो सकता है। सामने आईं तस्वीरों से स्पष्ट हो रहा है कि यूपी गेट में कई दिनों से चल रहे लंगर और लगाए गए टेंट अब गायब होने लगे हैं।
धीरे-धीरे करके उन्हें वहां से हटाया जा रहा है। वहां मौजूद कई किसानों ने भी अपने टेंटों को हटाना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही ये किसान अपने गांव वापस लौट सकते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद