• Breaking News

    ठंड के बढ़ते असर को देखते हुए, पटना DM ने रात्रि निरीक्षण किया



    We News 24 Hindi »पटना/बिहार 

    राजकुमार की रिपोर्ट 



    पटना: ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिलाधिकारी डा. चंद्रशेखर  सिंह ने  शहर के  गांधी मैदान, अशोक राजपथ,  मीठापुर बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा का  औचक  कर स्थिति की जानकारी ली तथा आवासित  लोगों  का हालचाल जाना। जिलाधिकारी ने रैन बसेरा के पास मोबाइल ट्वाइलेट  तथा इमरजेंसी लाइट की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।  






    उन्होंने साइंस कालेज,  गांधी मैदान, मीठापुर बस स्टैंड , स्टेशन के पास गरीब व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण किया। साथ ही जिलाधिकारी ने  पटना स्टेशन , गांधी मैदान , मीठापुर बस स्टैंड में अलाव जलाने की स्थिति का निरीक्षण किया किंतु जांच में मीठापुर बस स्टैंड पर अलाव नहीं जला पाया गया । 





    इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी सदर  से स्पष्टीकरण करने का निर्देश अपर समाहर्ता आपदा को दिया। जिलाधिकारी ने अपर समाहर्ता आपदा एवं अनुमंडल पदाधिकारी को उक्त कार्य की सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया है।


    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें




    %25E0%25A4%25B5%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25AC%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%2587%25E0%25A4%259F%2B%25E0%25A4%25B2%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%2597%25E0%25A5%258B


     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad