• Breaking News

    मोतिहारी में 12 साल लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, थानाध्यक्ष का शव ठिकाने लगाने का ऑडियो वायरल

     




    We News 24 Hindi » मोतिहारी / बिहार  

    दीपक गुप्ता की  रिपोर्ट


    बिहार : के मोतिहारी में 12 साल की एक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव को जलाने का लोमहर्षक मामला सामने आया है। इसमें स्थानीय थानाध्यक्ष की मिलीभगत से संबंधित एक ऑडियो भी वायरल हुआ है। यह घटना 21 जनवरी की है। मोतिहारी के ढाका प्रखंड के कुंडवा चैनपुर बाजार के गार्ड की 12 वर्षीय बेटी से गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर शव को जबरन जला दिया गया था। गार्ड नेपाल के बरबदिया नगरपालिका क्षेत्र का रहने वाला है।


    ये भी पढ़े-एक घंटा का चक्का जाम :किसानों के देशव्यापी आंदोलन को मिला राजद का समर्थन, किया एक घंटा चक्का जाम


    शव जलाने के बाद बच्ची के परिजनों को कुंडवा चैनपुर बाजार से नेपाल भगा दिया गया था। शव जलाने के पहले फोन पर एक स्थानीय जनप्रतिनिधि के बात करने वायरल ऑडियो में थानेदार कह रहा है कि शव जलाने के लिए लकड़ी भिजवा दो। शुक्रवार को SP नवीन चंद्र झा को ऑडियो मिलने के बाद उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष संजीव रंजन को निलंबित कर दिया है। साथ ही उनपर विभागीय जांच का आदेश दिया है। घटनास्थल नेपाल की सीमा से चंद कदम की दूरी पर है।


    SP ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऑडियो से स्पष्ट है कि थानाध्यक्ष को हत्या की जानकारी थी। हत्या के बाद शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया, न ही सीनियर अधिकारियों को सूचना देकर प्राथमिकी दर्ज की गई। हत्या के बाद शव को जलाने का निर्देश देते थानाध्यक्ष का ऑडियो क्लिप मिला है। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। SP को इस मामले से संबंधित एक वीडियो भी मिला है। यह घटना वाले दिन का है। इसमें घटना के बाद के कुछ क्लिप हैं। SP नवीन चंद्र झा ने बताया कि 21 जनवरी को हत्या के बाद मामला उजागर होने पर 2 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज हुई है। हत्या के बाद प्राथमिकी दर्ज नहीं करना और पोस्टमार्टम नहीं कराना बहुत बड़ी लापरवाही है। मामले की जांच के लिए सिकरहना एसडीपीओ शिवेंद्र कुमार अनुभवी के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया है। कांड में शामिल सभी अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार करने का आदेश भी दिया है।


    ये भी पढ़े-पोर्न फिल्म्स रैकेट: मुंबई में पोर्न फिल्मों के रैकेट का पर्दाफाश , कई मॉडल जांच के दायरे में


    बताया जाता है कि गार्ड ने नेपाल से लौटने के बाद प्राथमिकी दर्ज कराते हुए विनय साह, दीपक कुमार साह, देवेंद्र कुमार साह और रमेश साह पर उसकी बेटी से गैंगरेप का आरोप लगाया है। इसके अलावा 8 लोगों पर हत्या के बाद शव को जबरन छीनकर जलाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। विनय साह उस मकान मालिक का बेटा है जिस मकान में गार्ड रहता था। प्राथमिकी में कहा गया है कि वह कुंडवा चैनपुर बाजार में रहकर दिन में चाय बेचने व रात में नाइट गार्ड का काम 7 वर्षों से कर रहा था। 21 जनवरी को वह बाजार चला गया। उसका बेटा भी घर का सामान खरीदने बाजार गया हुआ था। कुछ देर बाद जब उसका बेटा घर लौट रहा था तभी कुछ लोगों ने उसे रास्ते में रोक लिया। बाद में जब वह घर पहुंचा तो उसकी बहन का शव घर में लहुलूहान पड़ा था। इसके बाद वहां के स्थानीय लोगों द्वारा जबरन शव को छीनकर जला दिया गया।


    वायरल ऑडियो में ऐसी बातचीत होने का दावा किया गया है। वी न्यूज 24 इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।


    ऑडियो की शुरुआत में वार्ड सदस्य के पति व थाने के निजी ड्राइवर के बीच बातचीत में गार्ड की बेटी के शव को जल्दी ठिकाने लगाने की बात कही जा रही है। ऑडियो में मृत बच्ची के शव का तुरंत डिस्पोजल करने और थाना मैनेज करने की बात भी है। ऑडियो में स्थानीय थानाध्यक्ष संजीव शरण, थाने का निजी ड्राइवर मुन्ना व वार्ड नंबर 01 की सदस्य आशा देवी के पति रमेश साह व नेपाली गार्ड के बीच बातचीत का दावा किया गया है। तीनों मिलकर नेपाली गार्ड पर जल्द शव को दफना देने का दबाव बना रहे हैं। कोई व्यक्ति फोन पर थानाध्यक्ष को बता रहा है कि मृतका की मां अपने घर से चल चुकी है।


     वह कल दिन के दो बजे तक यहां पहुंच जाएगी। उसके आने पर ही दाह संस्कार किया जाएगा। उसे उसकी बेटी के मरने की खबर भी नहीं बताई गई है, उसे आ जाने दीजिए। वह अपनी मरी बेटी को देख तो लेगी। लेकिन सभी मिलकर उसे केस में बुरी तरह फंस जाने का डर दिखा रहे हैं। थानाध्यक्ष कह रहा है कि उसके यहां दाह संस्कार के लिए लकड़ी भिजवा दो, कह दिया जाएगा कि लड़की ठंड लगने से मर गई है। कोई यह भी कह रहा है कि थाना पर बुला कर लिखवा लेते हैं, इस पर थानाध्यक्ष कह रहा है- नहीं, नहीं, थाना पर मत बुलाओ।


    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें




    %25E0%25A4%25B5%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25AC%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%2587%25E0%25A4%259F%2B%25E0%25A4%25B2%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%2597%25E0%25A5%258B

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad