• Breaking News

    LIVE देशभर का किसान संगठनों का आज चक्का जाम , दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा

    Highlights: -
    1. किसान संगठनों के चक्काजाम आह्वान के मद्देनजर दिल्ली में लालकिले पर ऐहतियातन सुरक्षा बढ़ाई गई।
    2. किसान संगठनों ने दिल्ली में चक्का जाम नहीं करने की बात कही, फिर भी रातोंरात बढ़ गई राष्ट्रीय राजधानी की सुरक्षा
    3. किसानों का चक्का जाम कार्यक्रम, दिल्ली पुलिस को हुड़दंगियों से सख्ती से निपटने का निर्देश
    4. चक्का जाम के मद्देनजर जहां कहीं जरूरत होगी, वहां अतिरिक्त अर्द्धसैनिक बल भी भेजे जा सकते हैं। गुरुवार को उच्चस्तरीय बैठक में हुआ था फैसला।
    5. आंदोलनकारी किसान संगठनों के इस चक्का जाम कार्यक्रम को विपक्षी दलों का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है।



    We News 24 Hindi » नई दिल्ली 

    काजल कुमारी की  रिपोर्ट


     नई दिल्ली : नए कृषि कानूनों के खिलाफ नवंबर से ही आंदोलन कर रहे किसान संगठनों ने आज देशभर में चक्का जाम का आह्वान किया है। हालांकि, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चक्का जाम की योजना नहीं है। संयुक्त किसान मोर्चा ने चक्का जाम कार्यक्रम की अवधि दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक तय की है। इससे पहले मोर्चा की ओर से गणतंत्र दिवस पर बुलाई गई ट्रैक्टर रैली में भारी उत्पात मचा था। यही वजह है कि सरकार इस बार ज्यादा अलर्ट है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की हाई लेवल मीटिंग में दिल्ली पुलिस को भी सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। बहरहाल, देश के विभिन्न इलाकों से चक्का जाम की हर बड़ी अपडेट के लिए यहां जुड़े रहें...


    ये भी पढ़े-LIVE राकेश टिकैत का दावा चक्का जाम के दौरान कल कुछ लोग हिंसा फैलाने की कर सकते है कोशिश


    08:29 AM, Feb 06 2021
    चक्का जाम: ट्रैक्टर रैली की हिंसा देख किसान नेताओं पर भरोसा नहीं, दिल्ली में 50,000 जवान तैनात

    08:27 AM, Feb 06 2021
    चक्‍का जाम आज, जानें दिल्‍ली-एनसीआर में कहां खुला रहेगा ट्रैफिक, कहां बंद

    08:13 AM, Feb 06 2021
    दिल्ली-गाजियाबाद के गाजीपुर बॉर्डर पर नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन आज 71वें दिन भी जारी है।


    08:08 AM, Feb 06 2021

    किसान संगठनों के चक्काजाम आह्वान के मद्देनजर दिल्ली में लालकिले पर ऐहतियातन सुरक्षा बढ़ाई गई।


    08:06 AM, Feb 06 2021

    किसानों का आज देश व्यापी चक्काजाम। पलवल में इन रास्तों पर जानें से बचें




    07:55 AM, Feb 06 2021

    कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली-जयपुर हाइवे स्थित रेवाड़ी सीमा के साथ लगते जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर पर बैठे किसानों ने फैसला किया है कि वे आज दोपहर 12 से 3 बजे तक 3 घंटे के लिए राष्ट्रव्यापी चक्का जाम करेंगे। इस दौरान वे दिल्ली-जयपुर हाइवे को पूरी तरह से सील देंगे। अभी तक दिल्ली से जयपुर जाने वाले वाहनों को हाइवे के सर्विस रोड के माध्यम से भेजा जा रहा था, लेकिन अब इस सर्विस रोड को भी जाम कर दिया जाएगा। चक्का जाम को लेकर रेवाड़ी पुलिस भी हाई अलर्ट पर है।

    07:25 AM, Feb 06 2021

    किसान संगठनों ने दिल्ली में चक्का जाम नहीं करने की बात कही, फिर भी रातोंरात बढ़ गई राष्ट्रीय राजधानी की सुरक्षा



    07:10 AM, Feb 06 2021

    आंदोलनकारी किसानों के चक्का जाम कार्यक्रम के मद्देनजर दिल्ली में सुबह-सुबह सघन हुई सुरक्षा व्यवस्था। आईटीओ इलाके में बैरिकेड पर लगाए कंटीले तार।



    06:46 AM, Feb 06 2021

    दिल्ली और उत्तर प्रदेश की सीमा गाजीपुर में अहले सुबह हुक्का गुड़गुड़ाते आंदोलनकारी किसान, कुछ किसानों की नींद अभी नहीं खुली है। गाजीपुर बॉर्डर पर यूपी की तरफ का दृश्य।




    05:49 AM, Feb 06 2021

    किसानों का चक्का जाम कार्यक्रम, दिल्ली पुलिस को हुड़दंगियों से सख्ती से निपटने का निर्देश

    05:48 AM, Feb 06 2021

    दिल्ली के अंदर लाल किला, आईटीओ, अक्षरधाम, इंडिया गेट, राजपथ, विजय चौक, संसद भवन, जंतर-मंतर, प्रधानमंत्री आवास, गृह मंत्री और अन्य केंद्रीय वरिष्ठ मंत्रियों के आवास के बाहर भी कड़ा पहरा रहेगा।


    05:48 AM, Feb 06 2021

    50 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को दिल्ली की सुरक्षा में तैनात किया जा रहा है। इनमें दिल्ली पुलिस, रिजर्व पुलिस फोर्स और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों की बॉर्डर समेत विभिन्न संवेदनशील इलाकों में तैनाती होगी।


    05:46 AM, Feb 06 2021

    गणतंत्र दिवस पर लाल किले पर भीड़ ने कैसे मचाया उपद्रव, ये तस्वीरें देखकर सहम जाएंगे

    04:59 AM, Feb 06 2021

    कब से कब तक किसान करेंगे चक्का जाम, किन राज्यों में छूट, यहां जानिए सबकुछ

    04:58 AM, Feb 06 2021

    दिल्ली पुलिस को संसद भवन, इंडिया गेट जैसे राष्ट्रीय महत्व के स्थानों पर फुलप्रूफ सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। बैठक के दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा की घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए।


    04:57 AM, Feb 06 2021

    गुरुवार की बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल, दिल्ली पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवस्तव सहित अन्य शामिल हुए थे।


    04:57 AM, Feb 06 2021

    चक्का जाम के मद्देनजर जहां कहीं जरूरत होगी, वहां अतिरिक्त अर्द्धसैनिक बल भी भेजे जा सकते हैं। गुरुवार को उच्चस्तरीय बैठक में हुआ था फैसला।


    04:39 AM, Feb 06 2021

    केंद्र सरकार ने दिल्ली पुलिस को राष्ट्रीय राजधानी में सभी प्रमुख प्रतिष्ठानों की कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, ताकि 26 जनवरी की लाल किले जैसी कोई घटना नहीं हो।


    04:39 AM, Feb 06 2021

    संयुक्त किसान मोर्चा ने इस हफ्ते की शुरुआत में घोषणा की थी कि शनिवार को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक तीन घंटों के लिए राष्ट्रव्यापी चक्का जाम किया जाएगा।


    04:31 AM, Feb 06 2021

    राकेश टिकैत का ऐलान- 6 फरवरी को चक्‍का जाम, जानिए 10 बड़ी बातें

    04:27 AM, Feb 06 2021

    नोएडा क्षेत्र में किसी संगठन ने हमें आधिकारिक रूप से सूचना नहीं दी है। ग्रेटर नोएडा से सूचना मीडिया के माध्यम से हमें मिली है। उसकी तैयारी की गई है। हमारी कोशिश रहेगी कि आम जनता को कोई समस्या न हो।

    रणविजय सिंह, ADCP, नोएडा

    04:26 AM, Feb 06 2021

    किसान नेताओं की कथनी पर भरोसा नहीं, चक्का जाम के आह्वान को देखते हुए पुलिस हाई अलर्ट पर

    04:07 AM, Feb 06 2021

    किसान आंदोलन की धुरी बने राकेश टिकैत ने कहा कि उनके पास इस बात के पुख्ता सबूत थे कि कुछ लोग चक्का जाम के दौरान हिंसा फैलाने की कोशिश करते। उन्होंने कहा, "हमारे पास पक्की रिपोर्ट थी। हमने जनहित को देखते हुए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश को कल होने वाले चक्का जाम से अलग रखा है।"


    04:06 AM, Feb 06 2021

    वहीं, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने कहा, "देश का किसान संगठित है, कल देशभर में चक्का जाम है। जब तक तीनों कृषि क़ानून वापस नहीं होंगे, लोकसभा में हमारा विरोध जारी रहेगा। हम सड़क से लेकर लोकसभा तक किसानों के लिए लगे रहेंगे।"




    04:04 AM, Feb 06 2021

    इस मुद्दे पर रणनीति तय करने के लिए दिल्ली में हरियाणा के कांग्रेसी नेताओं की बैठ हुई। बैठक के बाद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "बैठक में हमने किसानों के आंदोलन का समर्थन करने की बात कही है। हमारी पार्टी का निर्णय है कि नए कृषि कानून वापस होने चाहिए। कांग्रेस किसानों के साथ है।"


    04:02 AM, Feb 06 2021

    आंदोलनकारी किसान संगठनों के इस चक्का जाम कार्यक्रम को विपक्षी दलों का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है।


    04:02 AM, Feb 06 2021

    किसान संगठनों के मुताबिक, चक्का जाम कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू होगा जो दोपहर बाद 3 बजे तक चलेगा।


    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें




    %25E0%25A4%25B5%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25AC%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%2587%25E0%25A4%259F%2B%25E0%25A4%25B2%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%2597%25E0%25A5%258B

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad