कटिहार में दूसरे दिन भी रफ्तार के कहर में छह लोगों की मौत
We News 24 Hindi » कटिहार / बिहार ललित भगत की रिपोर्ट
कटिहार: बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के जिले कटिहार में दूसरे दिन भी रफ्तार के कहर में छह लोगों ने अपनी जान गवाई। एक दिन पहले सोमवार को सड़क हादसे में यहां 5 की मौत हो चुकी थी। ताजा मामला कुरसेला थाना क्षेत्र का है जहां। एनएच 31 पर कोसी पुल पर खड़े ट्रक में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ठोकर मार दी।
ये भी पढ़े-भारत के कई राज्यों में फिर बढ़ा कोरोना का प्रकोप , केंद्र सरकार की बढ़ी टेंशन ,टीकाकरण अभियान में प्राइवेट सेक्टर की एंट्री
भयावह हादसे में छह लोगों की मौत मौके पर ही हो गई वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मंगलवार की सुबह 6 बजे हुआ। सभी मृतक समस्तीपुर जिले के रोसड़ा के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार सभी एक ही परिवार के सदस्य और संबंधी थे और कटिहार के फुलवरिया चौक पर लड़की के लिए लड़के का छेका करने के लिए आए थे। बताया जाता है कि लौटने के क्रम में कुर्सेला कोसी पुल पर अत्यधिक गति होने के कारण चालक गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख पाया और खड़े ट्रक से जा भिड़ा।
यी भी पढ़े-चिराग पासवान की पार्टी को लगा झटका, LJP की MLC नूतन सिंह हुयी BJP में शामिल
मृतकों की शिनाख्त शिवजी महतो 45 वर्ष, नंदलाल महतो 25 वर्ष, राजकुमार 30 वर्ष, अजय महतो 45 वर्ष ,रामस्वरूप साह 45 वर्ष, संतोष कुमार 42 वर्ष चालक के रूप में हुई वहीं घायल कैलाश महतो 40 वर्ष, अर्जुन महतो 50 वर्ष तथा सुनील महतो 35 वर्ष को गंभीर स्थिति को देखते हुए कटिहार मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद