• Breaking News

    होली के अवसर पर 26 मार्च को भोजपुरी सिनेमा चैनल पर सजेगी बॉलीवुड और भोजीवुड के सितारों की महफिल






    We News 24 Hindi » पटना
    सर्वेश कश्यप की   रिपोर्ट 

     


    पटना : रंगों का त्‍यौहार होली का इंतजार सबों को बेसब्री से होता है, लेकिन इस बार टीवी चैनल भोजपुरी सिनेमा और दंगल द्वारा होली का सेलिब्रेशन बेहद धूमधाम आयोजित होगा, जिसका प्रसारण 26 मार्च को शाम 7 बजे होगा। इस कार्यक्रम का नाम ‘चढ़ल फगुआ के रंग’, जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। भोजपुरी सिनेमा के इस होली धमाल में भोजपुरी सितारों के साथ – साथ बॉलीवुड के नामचीन हस्‍ती होली के रंग को यादगार बनायेंगे। इस शो की शूटिंग मुंबई के मड आईलैंड में पूरी हो चुकी है। इस शो को यशी फिल्‍म्‍स ने प्रोड्यूस किया है। ये जानकारी मनीष सिंघल ने दी।  

    ये भी पढ़े-Lockdown Updates: दिल्‍ली सहित कई राज्‍यों में होली पर रोक ,महाराष्ट्र के परभणी में आज से लॉकडाउन, मध्‍य प्रदेश में विचार

    उन्‍होंने बताया कि भोजपुरी सिनेमा छोटे पर्दे पर सबसे अधिक देखा जाने वाला टीवी चैनल है, जो अपने दर्शकों के इंटरटेंमेंट का पूरा ख्‍याल रखता है। दिवाली हो या होली, यह चैनल उसे अपने ही तरीके से सेलिब्रेट कर दर्शकों के मनोरंजन को नया और यादगार बना देता है। इस बार होली के अवसर पर भोजपुरी सिनेमा की ओर से रंगों का अनोखा धमाल भोजपुरिया दर्शकों को देखने को मिलेगा। तो हो जाईये तैयार 26 मार्च को शाम 7 बजे होगा, होली धमाल, जिसमें सजेगी भोजपुरी व बॉलीवुड के सितारों की महफिल।


    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें




    %25E0%25A4%25B5%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25AC%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%2587%25E0%25A4%259F%2B%25E0%25A4%25B2%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%2597%25E0%25A5%258B

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad