• Breaking News

    दिल्ली में लव जिहाद का मामला ,15 साल की लड़की की शादी महिला आयोग ने रुकवाई



    We News 24 Hindi » नई दिल्ली 
    काजल कुमारी की  रिपोर्ट


    नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है जन्हा एक 15 साल के नाबालिक लड़की का धर्म प्रवर्तन करा करवाई जा रही थी शादी   


    ये मामला दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके की है  यंहा  दिल्ली महिला आयोग ने एक बार फिर राजधानी में बाल विवाह रुकवाने में सफलता पाई है। इस बार आयोग ने  में 15 साल की लड़की का धर्म परिवर्तन करा हो रहे विवाह को रुकवाया है। इस बारे में एक अज्ञात व्यक्ति ने आयोग को सूचना दी थी।

    ये भी पढ़े-COVID-19 :दिल्ली में सुबह 9 से रात 9 बजे तक लगेंगे कोरोना के टीके, दोगुने होंगे टिका केंद्र

    आयोग की टीम गुरुवार दोपहर एक बजे अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ विवाह स्थल पर पहुंची। उनके साथ आयोग की सदस्य किरण नेगी और फिरदौस खान भी थीं। मौका-ए-वारदात पर लड़की रिश्तेदारों के साथ वहां मिली। उसने बताया कि वह 15 साल की है। लड़की की मां ने भी उसकी उम्र की पुष्टि की। 

    ये भी पढ़े-मूज़फ्फरपुर:छात्रा की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने वाले मनचलें को किया पुलिस गिरफ्तार

    लड़की की काउंसलिंग कर वहां से निकाला गया। वहीं दिल्ली पुलिस ने लड़की के परिवार एवं इस कार्यक्रम में एकत्रित लोगों के बयान दर्ज किए हैं। लड़की को अब बाल कल्याण समिति के समक्ष आगे की कार्रवाई के लिए पेश किया जाएगा। लड़की आर्थिक रूप से बेहद कमजोर परिवार से ताल्लुक रखती है। आयोग अब लड़की के पुर्नवास के लिए काम करेगा। स्वाति मालीवाल ने कहा कि यह बहुत दुखद है कि देश में अब भी लड़कियों का बाल विवाह हो रहा है। आवश्यकता है कि ऐसे आरोपियों को कठोर सजा सुनाई जाए। इस पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। 



    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें




    %25E0%25A4%25B5%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25AC%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%2587%25E0%25A4%259F%2B%25E0%25A4%25B2%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%2597%25E0%25A5%258B

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad