• Breaking News

    पुलिस से गुहार लगाने के बाद भी नहीं बची किसान की जान ,लोगो में आक्रोश



    COVID%2BCampaign

    We News 24 Hindi »गया , बिहार

    अमिताभ मिश्रा  की रिपोर्ट 


    बिहार : के   गया जिले के टिकारी थाना क्षेत्र के घंघइला गांव में मिट्टी काटने को लेकर रामनवमी के दिन विवाद के कारण शुक्रवार की सुबह खेत में फसल काटने जा रहे एक किसान अर्जुन सिंह उम्र 50 वर्ष को  गोली मारकर हत्या कर दी गई। 



    मृतक के एक स्वजन मनोज शर्मा ने बताया कि अर्जुन सिंह अपने भाई शत्रुघ्न सिंह के साथ सुबह गांव कोलतर बधार स्थित अपने खेत में लगी फसल को काटने जा रहे थे। इसी क्रम में गांव के ही अभिषेक उर्फ तन्नू कुमार ने आधा दर्जन लोगों के साथ रास्ते मे घेर लिया।  ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसमें चार गोली अर्जुन सिंह के शरीर मे जा लगी और वे वंही ढेर हो गए। सभी हमलावर इसके बाद फायरिंग करते हुए भाग निकले। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। लोग पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

     

    ये भी पढ़े-BREAKING :सीतामढ़ी भवदेपुर में पैसे मांगने पर मालिक ने नौकर को पिट-पिट कर मार डाला ,ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा


    बहरहाल घटना की सूचना के बाद मउ ओपी की पुलिस पहुंची है और मामले की तहकीकात कर रही है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए डीएसपी भी दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचकर मृतक के स्वजनों एवं ग्रामीणों को समझाने बुझाने में लगे हैं। पुलिस के प्रति मृतक के स्वजनों और समर्थकों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। 

    ये भी पढ़े -भारत के कई राज्य़ों में मेडिकल ऑक्सीजन की कमी

    घटना की सूचना के बाद आसपास के ग्रामीणों की गांव में भारी भीड़ जुट गई है और जबरदस्त तनाव का माहौल बना है। परिजन का कहना है की अर्जुन सिंह ने डीएसपी को लिखित आवेदन के माध्यम से घटना की जानकारी और जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई थी। अगर आवेदन पर पुलिस ने संज्ञान लिया होता तो आज यह घटना नही होती। 


    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    %25E0%25A4%25B8%25E0%25A5%259E%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25A6


     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad