• Breaking News

    कोरोना ने मचाया कोहराम ,भारत में पहली बार एक दिन में 2 हजार मौत ,3 लाख नए केस



    COVID%2BCampaign

    We News 24 Hindi »नई दिल्ली 

    विवेक श्रीवासतव  की रिपोर्ट 


    नई दिल्ली : देश  में कोरोना संक्रमण चारो तरफ  तबाही  मचा रखा  है। रोज  नए केसों के संख्या नये  रिकॉर्ड बना रहे है , और इस बार कोरोना से होने वाली मौतों ने भी अब तक का सारा पिछला  रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने  देश में पहली बार सिर्फ तीन लाख के करीब केस दर्ज हुआ , बल्कि अब तक की  सबसे अधिक 2000 मौतें भी हुई । वर्ल्डो मीटर के मुताबिक, मंगलवार रात 12 बजे तक 24 घंटों में देश में 2020 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। यह महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में कोरोना संक्रमितों की मौत की सबसे अधिक संख्या है । पहली बार देश में एक दिन में दो हजार से अधिक लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

    ये भी पढ़े-पीएम मोदी ने अपने सन्देश में देश वासियों को भरोसा दिया की रोजगार और टीका साथ-साथ चलेगा

    आंकड़ों की माने , इस समय  में मंगलवार को 2,94,115 कोरोना वायरस के नए संक्रमित मिले। यह देश में एक दिन में मिल कुल नए संक्रमितों की सबसे अधिक  संख्या है। लगातार पांच दिनों से कोरोना से रिकॉर्ड तोड़ मौतें हो रही हैं। यह कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक की सर्वाधिक संख्या है। कोरोना से मरने वाले कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,82,570 हो गई है, जब कि अब तक कुल संक्रमित हुए लोगों की संख्या 1,56,09,004 है। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 21,50,119 पर पहुंच गई। यह कुल संक्रमितों की संख्या का 13.8 फीसदी है। 

     

    एक हफ्ते  में मौत में साढ़े 94 फीसदी की बढ़ोतरी  

    तारीख (अप्रैल मीहने में)                           कोरोना मरीजों की मौत 

    21                    2020

    20                     1761 

    19                    1620

    18                     1498

    17                      1338

    16                    1184

    15                    1038

    ये भी पढ़े-जमानत मिलने के बाद भी जेल से बाहर नहीं आ पायेंगे लालू प्रसाद यादव

    शीर्ष संक्रमण दर वाले पांच राज्य 

    राज्य                 संक्रमण दर (प्रतिशत में)

    महाराष्ट्र                 16.3

    गोवा                 11.6

    नगालैंड                 9

    केरल                 8.8

    छत्तीसगढ़                 8.5

    भारत                 5.8


    ठीक होने की दर घटकर 85 फीसदी हुई

    कोरोना संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर गिरकर 85 प्रतिशत रह गई है। आंकड़ों के मुताबिक इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,32,69,863 हो गई है। कोरोना से राष्ट्रीय स्तर पर मृत्यु दर गिरकर 1.20 प्रतिशत हो गई है, लेकिन महाराष्ट्र में यह दर 1.5 फीसदी और पश्चिम बंगाल में 1.6 फीसदी है। 


    77 फीसदी मौतें केवल आठ राज्यों में 

    देश में 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 519 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इसके बाद दिल्ली में 277, छत्तीसगढ़ में 191, यूपी में 162,  गुजरात 121, कर्नाटक में 149, पंजाब में 60 और मध्य प्रदेश में 77 लोगों की मौत हुई। इन आठ राज्यों में कुल 1556 मौतें हुईं जो कुल 2020 मौतों का 77.02 फीसदी है। 

    ये भी पढ़े-वैशाली:लालगंज के एक युवक ने अपनी जान माल की सुरक्षा की पुलिस से लगायी गुहार

    60 फीसदी नए संक्रमित केवल छह राज्यों में

    महाराष्ट्र में सर्वाधिक 62,097 नए संक्रमित मिले। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 29574, दिल्ली में 28395, कर्नाटक में 21794, केरल में 19577 और छत्तीसगढ़ में 15625 नए कोरोना मरीज मिले। 


    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    %25E0%25A4%25B8%25E0%25A5%259E%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25A6


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad