• Breaking News

    नेपाल की सबसे खतरनाक चोटी लोबूचे को भारतीय पर्वतारोही अनीता कुंडू ने फतेह किया




    COVID%2BCampaign

    We News 24 Hindi »नई दिल्ली 

    काजल कुमारी की रिपोर्ट 


    नई दिल्ली  : नेपाल की सबसे खतरनाक 6119 मीटर ऊंचर कर लिया है। अनीता ने लगातार 24 घंटे चढ़ाई कर बुधवार सुबह इस चोटी पर तिरंगा फहराया। चढ़ाई के दौरान हिमपात होता रहा, लेकिन अनीता ने इन विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए सफलता हासिल की। अब अनीता माउंट ल्होत्से के अभियान पर निकलेंगी, जिसकी ऊंचाई 8516 मीटर है। यह ऊंचाई माउंट एवरेस्ट के ही लगभग समान है। अनीता के सहयोगी रमेश ने बताया कि दुनिया में 8000 से ज्यादा ऊंचाई की 14 चोटियां है। सेवन समिट अभियान के बाद अनिता 14 चोटियों को भी फतेह करेगी। 14 में से दो ऊंची चोटियां अनीता फतेह कर चुकी है और तीसरी चोटी की चढ़ाई लहोत्से होगी।

    ये भी पढ़े-बिहार के औरंगाबाद जिले में बड़ी लापरवाही ,कोविशील्ड वैक्सीन की 2799 डोज बर्बाद

    गत 12 साल से पर्वतारोहण कर रही अनीता ने माउंट एवरेस्ट तीन बार, अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी विनसन मासिफ, अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो, यूरोप के सबसे ऊंचे शिखर एल्बर्स, दक्षिण अमरीका की एकोनकागुआ, ऑस्ट्रेलिया की कार्सटेंस पिरामिड शिखर, उत्तराखंड में स्थित रुदुगैरा के 5800 मीटर ऊंचे शिखर को फतेह किया है। उतरी अमरीका की देनाली पर भी उन्होंने संघर्ष किया। माउंट एवरेस्ट के समान ही माउंट मनास्लू को भी अनीता ने फतेह किया हैइन उपलब्धियों के लिए अनीता को तेनजिंग नोर्गे नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। 


    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    %25E0%25A4%25B8%25E0%25A5%259E%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25A6

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad