मुजफ्फरपुर दहेज में कार न मिलने से विवाहिता की हत्या कर शव को जलाया
We News 24 Hindi »मुजफ्फरपुर, बिहारनीरज कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरपुर : जिले के सकरा थाना के चकदह पचदही गांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर दिया। साक्ष्य मिटाने के लिए ससुराल वालों ने शव को जला भी दिया। मायके वालों को मिली सूचना पर पुलिस ने श्मशान घाट पहुंचकर जले हुए चीता से राख वह हड्डी के नमूने लिए। मृतक प्रियंका कुमारी गांव के संतोष कुमार सिंह की पत्नी थी। मृतिका के पिता गायघाट के जांता डीह निवासी राम स्वार्थ पांडे ने थाने में आवेदन दिया।
ये भी पढ़े-केंद्र सरकार का राज्यों को निर्देश 45 साल से ऊपर के लोगों का कोरोना टीकाकरण दो हफ्तों में निबटाएं
जिसमें विवाहिता के पति, सास, ससुर, देवर सहित कई ग्रामीण को नामजद किया बताया गया है कि सकरा पुलिस आवेदन मिलने के बाद विवाहिता की ससुराल पहुंची। शमशान में जाकर शव स्थल का निरीक्षण किया। सीओ पंकज कुमार की उपस्थिति में चीता से राख और हड्डी के साक्ष्य के रूप में लिया गया। जिसे लैब भेजकर जांच कराने की बात कही गई है ।
ये भी पढ़े-पटना एयरपोर्ट/ बस स्टैंड/ रेलवे स्टेशन पर 3776 व्यक्ति का टेस्टिंग हुआ है जिसमें 13 पॉजिटिव पाए गए हैं।
विवाहिता के पिता ने पुलिस को बताया कि 2016 में प्रियंका कुमारी की शादी चकदह पचदही गांव के चंद्र भूषण सिंह के पुत्र संतोष कुमार सिंह से हुई थी। कुछ ही दिनों बाद दहेज में कार की मांग करने लगे। शहर में जमीन खरीद कर दिया था। कार के लिए प्रियंका को बार बार प्रताड़ित किया जाता था। फिर भी कार के लिए आरोपियों ने हत्या कर दी। थानाध्यक्ष रामनाथ प्रसाद ने बताया कि घटना के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार है।
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद