• Breaking News

    सनसनीखेज खबर, बेगूसराय जिले में दहेज लोभियो ने की गर्भवती महिला की निर्मम हत्या




    We News 24 Hindi » बेगूसराय ,बिहार 
    राजकुमार  की रिपोर्ट

    बेगूसराय: जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ससुराल वालों ने दो लाख रुपये के लिए एक गर्भवती महिला की हत्या कर दी है। इस घटना में पहले महिला को कई बार पहले चाकू से गोदा गया और बाद में फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद ससुराल वालों ने महिला के शव को दफना दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद महिला के परिजनों ने न्याय पाने के लिए गढ़पुरा थाना का घेराव किया, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला के शव को बरामद किया। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या- 14 की बताई जा रही है।

    ये भी पढ़े-भारत में 24 घंटे में कोरोना के 72 हजार से ज्यादा मामले, 458 संक्रमितों की मौत

    घटना के बारे में बताया जा रहा है कि भगवान थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा के रहने वाले मो0. इसरारुल की बेटी रूबी खातून की शादी 19 अक्टूबर 2020 को गढ़पुरा थाना क्षेत्र के वार्ड 14-15 के रहने वाले मो0. तैयब के बेटे मो0. हशमत के साथ हुई थी। इस शादी में परिजनों ने अपनी हैसियत से दान दहेज भी दिया था। शादी के बाद रूबी का पति और उसके ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये की मांग करने लगे और पैसे नहीं पर रूबी को जान मारने की धमकी देने लगे। मजदूरी कर गुजारा करने वाले रूबी के परिजनों ने रुपये जमा कर देने की बात कही। लेकिन दहेज लोभी ससुराल वालों ने आखिरकार रूबी की हत्या कर दी।

    ये भी पढ़े-मुजफ्फरपुर दहेज में कार न मिलने से विवाहिता की हत्या कर शव को जलाया

    मामले की जानकारी जैसे ही रूबी के परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने थाने जाकर न्याय की गुहार लगाई जिसके बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आई। परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि रूबी तीन महीने कि गर्भवती थी। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 



    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें




    %25E0%25A4%25B5%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25AC%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%2587%25E0%25A4%259F%2B%25E0%25A4%25B2%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%2597%25E0%25A5%258B


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad