• Breaking News

    चेतावनी, इन राज्यों में तेज आंधी के साथ बारिश होगी, जानिए आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम



    We News 24 Hindi »नई दिल्ली 
    विवेक श्रीवास्तव  की रिपोर्ट 



    नई दिल्ली, एजेंसी। मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। जबकि उत्तर पश्चिम राजस्थान में चक्रवाती सर्कुलेशन है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालय के कई हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र, हिसार, करनाल और आस-पास के इलाकों में आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला है। हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है। जिससे पहाड़ सफेद बर्फ की चादर से ठक गए हैं। मौसम विभाग ने आज (बुधवार) के लिए भी बर्फबारी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

    ये भी पढ़े-हाजीपुर में कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, मां-बेटे की मौत, आग बुझाने में जुटी दमकल की 10 गाड़ियां

    स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान ऊपरी हिमपात के साथ पश्चिमी हिमालय के कई हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ओलावृष्टि हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान के साथ-साथ उत्तर-पश्चिम के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान, धूल भरी आंधी और बारिश हो सकती है। दिल्ली में आंधी आ सकती है। धूल भरी आंधी के दौरान उत्तरी मैदानी इलाकों में हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढ़ सकती है। केरल, तमिलनाडु के तटीय भागों, तटीय कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश हो सकती है।

    ये भी पढ़े-उद्धव सरकार के महाराष्ट्र में लॉकडाउन के फैसले के विरोध में व्यापारी उतरे सडक पर

    हरियाणा में अप्रैल महीने में ही तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग पहले ही इस बार अधिक गर्मी पड़ने का पूर्वानुमान जता चुका है। मगर मौसम विज्ञानियों की मानें तो आने वाले दो दिनों में राहत मिल सकती है। हल्की बूंदाबांदी और तेज हवा से तापमान कुछ नीचे गिर सकता है। मौसम विभाग के मुताबिव 7 अप्रैल को तेज हवाएं चलने, गरज चमक के साथ कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी होने तथा 8 अप्रैल से फिर से राज्य में मौसम खुश्क संभावित है।

     

    भी पढ़े-दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश,कार में अकेले हों तो भी मास्क पहनना जरूरी

    हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज लाहौल के सिस्सू में हल्की बर्फबारी (Snowfall) भी हुई है। बर्फबारी को देखते हुए प्रशासन ने अटल टनल सैलानियों के लिए बंद कर दी है। प्रदेश में 7 अप्रैल यानी आज मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों के लिए अंधड़ और ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 9 अप्रैल से प्रदेश में मौसम साफ बन रहेगा। 


    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें



    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad