• Breaking News

    मध्य प्रदेश की भिंड जेल में बड़ा हादसा, 150 साल पुरानी दीवार गिरने से 22 कैदी बुरी तरह घायल






    We News 24»भिण्ड, मध्य प्रदेश

    मिडिया रिपोर्ट 


     मध्यप्रदेश, ANI  भिंड की जेल में शनिवार सुबह तड़के बैरक की दीवार ढहने से 22‌ कैदी गंभीर रूप से जख्मी  हो गए हैं। घायल कैदियों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं फिलहाल इस दुर्घटना में जान जाने की खबर नहीं है।


    5 बजकर 20 मिनट पर बैरक की दीवार ढही

    भींड जेल में शनिवार सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर बैरक की जर्जर दीवार के गिरने से जेल के 22 कैदी घायल हो गए। दीवार के ढहने से घायल हुए कैदियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। भींड जेल की बैरक की जर्जर दीवार करीब 150 साल पुरानी थी। दीवार ढहने से बैरक 6 बुरी तरह से नष्ट हो गया है। शनिवार सुबह जेल प्रहरी काे सूचना दी गई कि बैरक का प्लास्टर गिर रहा है, बैरक की दीवार गिर सकती है। लेकिन इससे पहले कोई हरकत में आता बैरक की दीवार गिरना शुरू हाे गई। प्रहरी एवं अन्य जवानाें ने बैरक में कैदियों काे निकालना शुरू किया, लेकिन दुर्भाग्यवश तब तक दीवार गिर गई। वहीं हादसे के बाद जेल में बंद अन्य कैदियों काे दूसरी बैरकाें में शिफ्ट कर दिया गया है। दुर्घटना के बाद एसपी एवं आरआइ तत्काल मौके पर पहुंच गए लेकिन जेल परिसर में रहते हुए भी जेलर साहब तब पहुंचे जब एसपी एवं आरआइ ने मिलकर दुर्घटना का पूरा मामला संभाल लिया था।

    ये भी पढ़े-कश्मीर के नागबेरन इलाके संयुक्त सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया,तलाश अभियान जारी


    ये भी पढ़े-मनेर : एनएच 30 पर पिकअप वैन की टक्कर में व्यक्ति की मौत

    क्या कहना है एसपी मनोज कुमार सिंह का

    शनिवार सुबह 5:20 पर भींड जेल की बैरक की दीवार ढहने की जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी मनोज कुमार सिंह एवं आरआइ पहुंच गए। और उन्होंने सबसे पहले 22 घायल कैदियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। एसपी मनोज कुमार सिंह ने घटना की सूचना देते हुए बताया कि 22 घायल कैदियों में से राेहित सिंह, विजेंद्र सिंह, कप्तान सिंह की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि इस घटन में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

    ईस आर्टिकल को शेयर करें

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad