• Breaking News

    कोरोना की तीसरी लहर का दस्तक ,बीते 24 घंटों में 39 हजार नए मामले , 491 लोगों की मौत




    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24»नई दिल्ली

    आरती गुप्ता  की रिपोर्ट 

    नई दिल्ली, ऐसा लगता है भारत में कोरोना की तीसरी लहर धीरे-धीरे दसतक दे रही है  । अगर हम सावधानी नहीं बरते तो तो स्तिथि फिर हाथ से निकल सकती है अभी तो कोरोना के केस में  कभी तेजी तो कभी कमी देखने को मिल रहा है। फिलहाल राहत भरी खबर है,लगातार दूसरे दिन कमी देखने को मिली है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 39 हजार नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को संक्रमण के 39,070 मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही कोरोना के एक्टिव केस में 5,372 की गिरावट हुई है। शुक्रवार को भी एक्टिव केस में 1948 की कमी आई थी। बीते 24 घंटे में 491 लोगों की संक्रमण से मौत हुई, जबकि 43,910 लोगों ने इस बीमारी को मात दी। रिकवरी का यह आंकड़ा 19 जुलाई के बाद सबसे ज्यादा है। तब 45,356 लोग ठीक हुए थे।


    ये भी पढ़े-महिला ने भरी पंचायत में की चप्पल से युवक की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल


    भारत में  कोरोना महामारी की स्थिति

    बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 39,070

    बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 43,910

    बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 491

    अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.19 करोड़

    अब तक ठीक हुए: 3.10 करोड़

    अब तक कुल मौतें: 4.27 लाख

    अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.00 लाख


    ये भी पढ़े-आशीर्वाद यात्रा के दौरान सीतामढ़ी में चिराग पासवान का जोरदार स्वागत


    भारत के राज्यों का हाल:

    1. केरल

    यहां शनिवार को 20,367 लोग संक्रमित पाए गए। 20,265 लोग ठीक हुए और 139 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल 1.78 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

    2. महाराष्ट्र

    यहां शनिवार को 6,061 लोग संक्रमित पाए गए। 9,356 लोग ठीक हुए और 128 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल 71,050 मरीजों का इलाज चल रहा है।

    3. दिल्ली

    दिल्ली में शनिवार को 72 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 22 लोग ठीक हुए और 1 मरीज की मौत हुई। यहां 565 मरीजों का इलाज चल रहा है।

    4. उत्तर प्रदेश

    यहां शनिवार को 27 लोग संक्रमित पाए गए। इस दौरान 58 लोग ठीक हुए और 2 की मौत भी हुई। यहां 586 मरीजों का इलाज चल रहा है।

    5. मध्यप्रदेश

    यहां शनिवार को 13 नए मामले सामने आए और 15 मरीज ठीक हुए। 156 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

    6. राजस्थान

    यहां शनिवार को 19 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 15 मरीज ठीक हुए। फिलहाल 237 मरीजों का इलाज चल रहा है।

    7. गुजरात

    राज्य में शनिवार को 19 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए और 27 मरीज ठीक हुए। यहां 196 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।​​​​​​​

    8 राज्यों में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध

    देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। 

    इस आर्टिकल को शेयर करे .

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें 

     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad