• Breaking News

    झारखंड में 6 आइपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया ,जाने कौन कहां गए


     




    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रांची 

    रिपोर्टिंग  / सूरज महतो 


     रांची : हेमंत सोरेन सरकार ने अपने 6 IPS अधिकारियो को फेर बदल किया है आइये जानते है कौन कंहा गए .

    विशेष शाखा के अपर पुलिस महानिदेशक मुरारी लाल मीणा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय, झारखण्ड, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. अब तक यह पद इनके पास अतिरिक्त प्रभार में था.

    पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजन) प्रभात कुमार को विशेष शाखा के पुलिस महानिरीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

    पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत अश्वनी कुमार सिन्हा को झारखंड सशस्त्र पुलिस-04, बोकारो का समादेष्टा बनाया गया है.


    ये भी पढ़े-मुज़फ़्फ़रपुर जिले में मतदान को लेकर महिला और पुरुष मतदाताओं में दिख रहा उत्साह।





    झारखंड जगुआर, रांची में पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल को झारखंड सशस्त्र पुलिस -09, साहेबगंज का समादेष्टा बनाया गया है.

    पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत मो अर्शी को झारखंड सशस्त्र पुलिस-07, हजारीबाग का समादेष्टा बनाया गया है.

    हटिया के सहायक पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार को संचार एवं तकनीकी सेवाएं का एसपी बनाया गया है.

    चक्रधरपुर के एसडीपीओ नाथू सिंह मीणा को जमशेदपुर का ग्रामीण एसपी बनाया गया है.

    सीसीआर रांची की सहायक पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन को धनबाद का ग्रामीण एसपी बनाया गया है. 

    इस आर्टिकल को शेयर करे 

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें |




    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad