• Breaking News

    सलमान खुर्शीद के किताब पर बवाल ,प्रदर्शनकारियों ने खुर्शीद के बंगले पर कि आगजनी और पथराव

     



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग / किशन वोहरा 

    देहरादून :  रामगढ़  में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बंगले पर सोमवार को कुछ प्रदर्शनकारियों ने आगजनी और पथराव कर दिया। आग से खुर्शीद के बंगले का दरवाजा जल गया और कई खिंडकियों के कांच भी टूटे। छह राउंड हवाई फायरिंग का आरोप भी केयर टेकर ने लगाया है। केयर टेकरों के मुताबिक आगजनी और पथराव करने वाले भाजपा कार्यकर्ता थे। हालांकि भाजपा मंडल अध्यक्ष ने घर पर आग लगाने की घटना में कार्यकर्ताओं के शामिल होने से इनकार किया है। 

    ये भी पढ़े-मुजफ्फरपुर, चोरों ने चुराए बेटी की शादी के लिए रखी लाखो नकदीऔर जेवरात, घर मालिक को बाहर से किया बंद


    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की नई किताब में कथित तौर पर हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी संगठनों से करने पर भाजपा कार्यकर्ता उनके खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को भाजपा रामगढ़ मंडल ने भी नैनीताल में रामगढ़  स्थित खुर्शीद के बंगले के बाहर पुतला दहन कार्यक्रम रखा था। बताया जा रहा है प्रदर्शनकारी दिन में करीब 1 बजे उनके बंगले के परिसर में पुतला दहन के लिए पहुंचे। वहां तैनात के केयर टेकरों ने इसका विरोध किया लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने और परिसर में ही पुतला जला दिया। इससे विवाद बढ़ गया और इसी बीच कुछ अराजक तत्वों ने पुतले की आग से ही बंगले का दरवाजा भी जलाकर पथराव भी शुरू कर दिया।


    .com/simgad/14984560536431925457/

    आरोप है कि पुतला दहन करने आए प्रदर्शनकारियों ने केयर टेकर के परिवार व यहां काम करने वाली स्थानीय महिलाओं से गाली गलौच की। इसके बाद ही वहां स्थिति बिगड़ी। इससे केयर टेकरों के परिवार भी नाराज हो गए और प्रदर्शनकारियों पर बरसने लगे। इसके बाद ही घर पर पथराव हुआ और घर के भीतर आग लगा दी गई। 

    ये भी पढ़े-दिल्ली JNU में फीर हुआ हिसंक झड़प ,12 छात्र घायल ,लेफ्ट संगठनों पर लगा मारपीट के आरोप

    बीजेपी के रामगढ़ मंडल अध्यक्ष कुंदन चिलवाल ने कहा, ''हमारे कार्यकर्ताओं ने घर में आग नहीं लगाई है। वहां मौजूद महिलाएं कार्यकर्ताओं से अनावश्यक बहस कर रही थीं। इस पर हमने कार्यकर्ताओं को वहां से जाने के लिए कह दिया था। हमारे जाने के बाद यह घटनाक्रम हुआ है। हम तो खुद वापस आए और आग को बुझाने में सहयोग किया है।'' 


    नैनीताल की एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अभी वहां स्थिति सामान्य है। एहतियात के तौर पर पुलिस टीम भेज दी गई है। अभी हमें कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। जांच के बाद जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी।  

    इस आर्टिकल को शेयर करे 


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad