• Breaking News

    Haunted places, क्या अपने देखा है दिल्ली की भूतिया जगह संजय वन? रात में आना मना है


    संजय वन  @तस्वीर We News 24



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग / दीपक कुमार

    नई दिल्ली : दिल्ली भारत की राजधानी है और इसके साथ ही यह कई तरह के आकर्षक ऐतिहासिक स्थलों पुराने महलों, स्मारकों, कब्रों, राजाओं, रानियों, और राजकुमारों की कहानियों से भरा हुआ है। आपको बता दें कि दिल्ली सिर्फ पर्यटन स्थलों के लिए ही नहीं बल्कि कई अलौकिक गतिविधियों के साथ भी संबंध रखता है। दिल्ली में कई ऐसे स्थल है जो हलचल से भरा हुआ है और जहां पर्यटकों से भरा हुआ रहता है। लेकिन दूसरी तरफ दिल्ली में कई ऐसे भी स्थान है जिन्हें छोड़ दिया गया है और उनको लेकर कई अलौकिक कहानियां बताई जाती हैं जो हर किसी को हैरान कर देती है।

    संजय वन   @तस्वीर We News 24


    ये भी पढ़े-ब्रेकिंग न्यूज, वैशाली जिले में अपराधी ने पुलिसकर्मी को खुलेआम गोली मार दी


    लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इन स्थानों पर कोई भी पर्यटक नहीं आता है। बहुत से लोग तो ऐसे होते हैं जो इन जगहों पर जाने में नहीं डरते, लेकिन बहुत से लोग रात में वहां जाना नहीं चाहते। अगर आप भी दिल्ली के डरावनी स्थलों के बारे में जानने की रूचि रखते हैं या फिर दिल्ली की  भूतिया स्थानों के बारे में जानना चाहते हैं तो इस वीडियो को जरुर देखे .


    ये भी देखे -HAUNTED PLACES:दिल्ली की जमाली-कमाली में क़ैद है रहस्मयी कहानियाँ,जन्हा रात ढलते सजती है जिन्नों की महफिल

     

    संजय वन में प्राचीन राय पिथोड़ागढ़ का किला  @तस्वीर We News 24

    हम आपको दिल्ली की मोस्ट हॉन्टेड प्लेस के बारे में बताने जा रहें हैं –इससे पहले एक  हॉन्टेड प्लेस जमाली कमाली के उपर वीडियो हमने बनाया जिसका  लिंक हम डिसक्रिप्सन में दे दिया हु जमाली कमाली भी रहस्यों से भरा हुआ है जन्हा रात ढलते  सजती है जिन्नों की महफ़िल अब हम आपको दिल्ली का दूसरा मोस्ट हॉन्टेड पैलेस संजय वन के बारे में बताने जा रहा हु 

    संजय वन में सूफी संत की कब्रगाह @तस्वीर We News 24


    संजय वन दिल्ली का एक ऐसा इलाका जो कि जंगल घिरा हुआ  है । ये देखकर यकीन करना मुश्किल होगा कि आप दिल्ली में है। लेकिन यहां कि हरियाली यहां कि पहचान नहीं है, बल्कि इसके अन्दर कई अनसुलझी कहानी और राज दफ़न   इससे जुड़ी कहानी के लिए। संजय वनएक भुतिया  जगहों में इसका नाम शुमार है। कहा जाता है कि  इस जंगल मेें भूतों का राज है। इस जंगल में बहुत से पुराने बरगद के पेड़ हैं इसलिये यहां पर आने वाल कई शिकारी बताते हैं कि उन्‍होंने एक औरत को सफेद कपड़ों में बरगद के पेड़ के पीछे छुपते हुए देखा है। यहां रात में आना हर किसी के बस की बात नहीं  है ये दक्षिण पश्चिम दिल्ली  में कुताबी संस्थागत क्षेत्र के पास स्थित है ये  वन 784 एकड़ में फैला एक विशाल वन क्षेत्र है। 


    ये भी पढ़े -महरौली कुतुब मीनार में स्थित लौह स्तंभ में मन्नत पूरी करने की है जादुई शक्ति, जानिए इससे जुड़े रहस्य

    संजय वन का घना जंगल @तस्वीर We News 24




    वैसे तो यह क्षेत्र हरे पेड़ों और वनस्पतियों भरा हुआ है। लेकिन इसके बाद भी यह स्थान बहुत डरावना स्थान माना जाता है। संजय वन को लेकर कई असाधारण गतिविधियों के बारे में कई कहानियां बताई जाती है। कई लोग इस जंगल में स्थित सूफी संतों के मकबरे केवल रहस्य को जोड़ते हैं। इस जगह को कुछ लोग भूतिया मानते हैं और सूर्यास्त के बाद कोई भी यहां घूमने की हिम्मत नहीं करता। बताया जाता है कि जो भी लोग यहां कभी अनजाने में फंस गए उन्हें यहां पर अजीब आवाजें सुनाई देने का दावा किया है। आपको बता दें कि इस क्षेत्र में एक श्मशान घाट भी हैं जो इस क्षेत्र में भय का कारण भी है। बहुत से लोग इस जगह सफेद कपड़े पहने एक महिला के बारे में कहानियाँ बताते हैं। इन्ही तरह की डरावनी कहानियों के साथ संजय वन निर्लिप्त और निर्जन बना रहता है।

    ये भी पढ़े-3 दिन विंटर वेकेशन में घूमने का प्लान है तो हिमाचल के इन खूबसूरत जगहों पर जरूर जाएं

    जंगलो के बीचोबीच गोरखनाथ मंदिर @तस्वीर We News 24


     इसे दिल्ली में सबसे प्रेतवाधित स्थानों में से एक बताया जाता है। सालों से लोग इस जगह को हॉन्टेड मानते आए हैं। और कोई भी शाम के बाद यहां रुकने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है। तो आइये आपको लिए चलते है संजय वन की सैर पर इसमें आपको जानवर पुराने पेड़ पौधे सैकड़ो साल पुरानी कब्र के साथ -साथ लालकोट  किले का अवशेष देखने को मिलेगा तो चलते है  रोमंचो से भरी सुनसान संजय वन की सैर पर इससे पहले मै आपको ऐसे .

    यंहा देखे वीडियो -



    इस आर्टिकल को शेयर करे 


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad