• Breaking News

    असम में बाढ़ से 7 लाख लोग प्रभावित ,लगातार बारिश और भूस्खलन से जीवन अस्त व्यस्त



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24»रिपोर्टिंग सूत्र / विलियम एक्का  

    गुवाहाटी: पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश और भूस्खलन ने असम के कई हिस्सों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। ताजा घटनाक्रम में चार जिलों- नगांव, होजई, कछार और दरांग में स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।असम राज्य आपदा प्रबंधन के अनुसार, समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया, ''बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है और राज्य के 29 जिलों में लगभग 7.12 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। कर्नाटक में भी इस हफ्ते भारी बारिश के बीच कुछ हिस्सों में बाढ़ आ गई।'


    ये भी पढ़े- बिहार में आकीशीय बिजली गिरने और तेज आंधी से 33 लोगों की मौत


    असम में, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, नागांव जिले में 3.36 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि कछार जिले में 1.66 लाख, होजई में 1.11 लाख और दरांग जिले में 52,709 लोग प्रभावित हुए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि कछार, लखीमपुर और नगांव जिलों में बाढ़ के पानी में डूबने से शुक्रवार को दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई।


    ये भी पढ़े- उत्तराखंड सुरक्षा दीवार गिरने से रुकी चार धाम यात्रा, अलग-अलग जगहों पर फंसे 10 हजार यात्री


    पिछले कुछ दिनों में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन ने असम के दीमा हसाओ जिले के खूबसूरत शहर हाफलोंग को तबाह कर दिया है। सड़कों पर पानी भरने से यातायात ठप हो गया है। कई घरों में बाढ़ का पानी भी घुस गया है, जिससे लोगों का जीना दूभर हो गया है। शुक्रवार को, क्षेत्र में फंसे लोगों (बाढ़ और भूस्खलन के कारण) को निकालने में मदद करने के लिए हाफलोंग के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के कर्मियों की मदद के लिए चिनूक हेवी-लिफ्ट हेलीकॉप्टर तैनात किए गए थे। 

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad