• Breaking News

    भू पूर्व राजस्व मंत्री रामसूरत राय ने किया धरना प्रदर्शन मुख्य अतिथि के रूप में और नीतीश कुमार को कहा पलटू कुमार

     




    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / असफाक खान 


    सीतामढ़ी:-धरना प्रदर्शन के मुख्य अतिथि पूर्व भू राजस्व मंत्री रामसूरत राय ने कहा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटू कुमार हैं।पलटने की आदत है। कुर्सी कुमार को जब भी मौका मिलता है बदल जाते हैं।विधानसभा के चुनाव में जनता के जनादेश का अपमान नीतीश कुमार किया है। वह पीएम का ख्वाब देखते हैं जबकि सीएम के लायक भी नहीं रहे हैं।


     आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी स्वयं से पूर्ण बहुमत की सरकार बिहार में बनाएगी। संगठन के सभी कार्यकर्ता सभी पदाधिकारी एवं सभी प्रतिनिधि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं और लाभुकों को ध्यान में रखकर कार्य करेंगे। गरीबों के हित की चिंता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करते हैं। इसलिए घर घर बिजली पहुंचा, सड़क अच्छी बनी ,आयुष्मान भारत योजना से पांच लाख का मुफ्त इलाज आम मजदूर जनों को मिला। भारतीय जनता पार्टी  में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा कोई नहीं है। इसलिए 2024 का लोकसभा चुनाव पूर्ण बहुमत के साथ जीतेंगे। जो जनता के आदेश और जनाधार का अपमान करें जनता उसको सबक सिखाती है और बिहार की जनता नीतीश कुमार को सबक सिखाएगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिहार विधायक गायत्री देवी ने कहा नीतीश कुमार अवसरवादी हैं। मौका देखकर पलट जाते हैं। जिसने उनको पलटू चाचा कहा उसी महागठबंधन में जाकर सरकार बना लिए।सृजन घोटाला,बालगृह कांड सब जनता को याद है।नीतीश कुमार ने  जनता के साथ धोखा दिए जनाधार का अपमान किए।


     इस विश्वासघात के लिए जनता सबक सिखाएगी ।वही बथनाहा विधायक अनिल कुमार ने कहा भारत के प्रधानमंत्री विश्व के नेता हैं उनके नेतृत्व में गरीबों को योजना का लाभ मिला है। देश सशक्त और मजबूत बना है ।भारतीय जनता पार्टी बिहार में अकेले चुनाव लड़कर सरकार बनाएगी ।जंगल राज का पार्ट 3 शुरू हो गया है और 1 दिन में साथ-साथ हत्या हो रहा है। विधायक मोतीलाल प्रसाद ने कहा नीतीश कुमार शुरू से ही पलटने वाले नेता है। भारतीय जनता पार्टी गठबंधन धर्म का निर्वहन करते हुए कम सीट वाले जदयू को मुख्यमंत्री बनाया। और ज्यादा सीट होते हुए भी उनको समर्थन दिया ।परंतु किसी भी मंत्री या विधायक कि नीतीश कुमार नहीं सुनते थे । बहाना बना रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी हमारी बात नहीं सुनती थी। यह भितरघात का जवाब बिहार की आम जनता चुनाव में दे देगा।बेबी नम्रता ने कहा नीतीश कुमार को चूड़ियां पहन लेना चाहिए।नरेंद्र मोदी की योजना से बिहार का विकास हुआ।सड़क चकाचक बने।लेकिन गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है।

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 
    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad