• Breaking News

    अब मेट्रो से छतरपुर मंदिर पहुंच सकेंगे श्रद्धालु, फेज-4 के इस कॉरिडोर पर बनेगा अंडरग्राउंड स्टेशन

     

    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  /दीपक कुमार 

    नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो से ऑफिस  और  कॉलेज ही नहीं अब  दिल्ली के मंदिरों का भी दर्शन कर सकेंगे  हैं। जल्द ही छतरपुर मंदिर के बेहद नजदीक तक मेट्रो की कनेक्टिविटी होगी। दिल्ली मेट्रो फेज-4 के तुगलकाबाद-एयरोसिटी कॉरिडोर पर जमीन से 19 मीटर नीचे भूमिगत मेट्रो स्टेशन का निर्माण किया जाएगा।

    यह भी पढ़े-आमिर के सपोर्ट में उतरे मिलिंद सोमन, लोग भड़के, ट्वीट में लिखा- क्या आप हमें भड़का रहे हैं..

    महज 100-150 मीटर की दूरी पर श्रद्धालुओं को मंदिर के दर्शन का मौका मिल सकेगा। इससे पहले भी अक्षरधाम, कालकाजी, हनुमान मंदिर, झंडेवाला, गौरीशंकर मंदिर, गुफा मंदिर और दिगंबर जैन मंदिर तक जाने के लिए रोजाना सैकड़ों यात्री मेट्रो में सफर करते हैं।

     

    दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने 23.88 किलोमीटर के दायरे में तुगलकाबाद-एयरोसिटी के बीच नए मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। इसका 20 फीसदी से अधिक काम पूरा हो चुका है और सितंबर, 2025 तक इस लाइन पर मेट्रो दौड़ने लगेगी। इस कॉरिडोर पर 15 में से 11 स्टेशन अंडरग्राउंड जबकि चार एलिवेटेड होंगे। इस स्टेशन के दोनों तरफ गेट होंगे जो मेट्रो से काफी कम दूरी पर बनाए जा रहे हैं।

    यह भी पढ़े-दिल्ली क्लस्टर बस की चपेट में आए स्कूटी सवार,एक की मौके पर ही मौत

    फिलहाल दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन स्थित छत्तरपुर से करीब 700 मीटर है। मेट्रो फेज-4 के कॉरिडोर पर प्रस्तावित स्टेशन के तैयार होने से श्रद्धालुओं को भी मंदिर पहुंचने में किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना होगा। इस कॉरिडोर पर प्रस्तावित 15 मेट्रो स्टेशन होंगे। मेट्रो सेवाएं शुरू होने से महिपालपुर, वसंत कुंज, छतरपुर, इग्नू, मैदानगढ़ी, नेबसराय, साकेत, खानपुर, संगम विहार और तुगलकाबाद की घनी आबादी को सहूलियत होगी।

    यह भी पढ़े-मनेर में बेखौफ अपराधियों ने मोबाइल दुकानदार को गोली मारकर हत्या कर दी

    रोजाना पहुंचते हैं सैकड़ों श्रद्धालु

    मेट्रो गेट से निकलने के बाद महज 100-150 मीटर की दूरी पर छत्तरपुर मंदिर परिसर होगा। इससे श्रद्धालुओं के लिए मंदिर तक पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा। रोजाना इस मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालु इस मंदिर में पहुंचते हैं। मेट्रो स्टेशन बनने से यात्रियों के लिए सहूलियत होगी।

    यह भी पढ़े-वंदे भारत ट्रेन बुलेट ट्रेन से भी तेज रफ्तार पकड़ती है, 5 घंटे में पहुंचेगी दिल्ली से पटना

    एनसीआर के शहरों से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

    इस कॉरिडोर पर मेट्रो निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। मेट्रो सेवाएं शुरू होने से इग्नू, महरौली-बदरपुर और महिपालपुर-महरौली रोड तक पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा। इस कॉरिडोर पर करीब 12.5 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। मेट्रो सेवाएं शुरू होने से फरीदाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए मेट्रो की सीधी कनेक्टिविटी होगी। यात्रियों को इंटरचेंज स्टेशनों पर लाइन बदलने का भी मौका मिल सकेगा। इससे एनसीआर के शहरों में रहने वालों को दिल्ली एयरपोर्ट तक पहुंचना भी बेहद आसान होगा।

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 
    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/



    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad