• Breaking News

    दिल्ली जाने से पहले इस्तीफा देंगे अशोक गहलोत, जाएंगे राजभवन

    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  धर्मेन्द्र सिंह 

    जयपुर : दिल्ली निकलने से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के राजभवन जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि वह कुछ देर बाद राज्यपाल कलराज मिश्रा से मुलाकात करने वाले हैं। गहलोत के राजभवन जाने की सूचना से उनके इस्तीफे की अटकलें लगाई जा रही हैं। गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की संभावना है और पार्टी ने साफ कर दिया है 'एक व्यक्ति, एक पद' के फॉर्मुले के तहत उन्हें राजस्थान में मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देना होगा।

    यह भी पढ़े-क्या अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए छोड़b रहे है मुख्यमंत्री की कुर्सी?

    गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष के साथ राजस्थान में मुख्यमंत्री की कुर्सी भी अपने पास रखना चाहते थे। लेकिन राहुल गांधी ने साफ कर दिया था कि उदयपुर में लिए गए संकल्प पर कायम रहना होगा। इसके बाद गहलोत ने भी माना कि दोनों पद पर रहकर राष्ट्रीय अध्यक्ष की भूमिका से न्याय नहीं हो सकता है। गहलोत चाहते थे कि वह सीएम बनने के बाद इस्तीफा देंगे। लेकिन रविवार रात जिस तरह उनके समर्थक विधायकों ने विधायक दल की बैठक का बायकॉट किया और आलाकमान ने इस पर सख्ती दिखाई उसके बाद परिस्थितियां तेजी से बदली हैं।

    यह भी पढ़े-IRDAI के काले कानून के खिलाफ शाखा गेट के बाहर काला रिबन लगाकर शांति पूर्वक की नारेबाजी

    दिल्ली जाकर शुरू करेंगे नामांकन की प्रक्रिया

    पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के बाद कांग्रेस नेतृत्व ने गहलोत को क्लीनचिट दे दी है। इसके बाद से ही उनके दोबारा कांग्रेस अध्यक्ष की रेस शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही थी। पिछले 1-2 दिनों में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत कुछ और वरिष्ठ नेताओं ने गहलोत से बात की है। पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गहलोत से बात करने की जिम्मेदारी इन नेताओं को दी थी।

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .




      

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad