• Breaking News

    नीतीश कुमार सम्भाले देश और तेजस्वी सम्भाले बिहार ,लालू प्रसाद ने ये कहा

     


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  अमिताभ मिश्रा 

    पटना: आरजेडी सुप्रीमो लाला प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार के दिल्ली संभालने और तेजस्वी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने के सवाल पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनने के सवाल पर कहा कि इसमें अभी समय लगेगा। साथ ही ये भी कहा कि वे तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनते हुए देखना चाहते हैं। 

    यह भी पढ़े-दिल्ली जाने से पहले इस्तीफा देंगे अशोक गहलोत, जाएंगे राजभवन

    लालू प्रसाद यादव ने बुधवार को आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद चुनाव के लिए नामांकन करने के बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के कई सवालों के जवाब दिए। केंद्र सरकार द्वारा पीएफआई पर प्रतिबंध लगाने के कदम पर लालू ने कहा कि सबसे पहले आरएसएस पर बैन लगाना चाहिए।

    यह भी पढ़े-क्या अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए छोड़b रहे है मुख्यमंत्री की कुर्सी?

    इसके बाद जब लालू से पूछा गया कि क्या वे नीतीश कुमार को लाल किले पर झंडा फहराने दिल्ली भेजेंगे, तो उन्होंने कहा कि इसमें समय लगेगा, इंतजार कीजिए। इसके बाद उनसे पूछा गया कि क्या वे चाहते हैं कि तेजस्वी यादव बिहार संभालें, तो लालू बोले- बिल्कुल। नीतीश के देश संभालने के सवाल पर लालू ने कहा कि सबलोग मिलकर संभालेंगे।

    यह भी पढ़े- जानिए कांग्रेस सरकार का वो काला सच जिसने देश को दिया धोखा, मुस्लिम वक्फ को दे दी दिल्ली की 123 अहम सरकारी संपत्ति

    लालू यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए किया नामांकन, 12वीं बार बनेंगे आरजेडी सुप्रीमो

    लालू यादव ने कहा कि बीजेपी को बिल्कुल हराया जा सकता है। लोगों से बात हो रही है। हाल ही में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। वह सांगठनिक चुनावों में व्यस्त हैं, इसलिए वहां से निपटने के बाद फिर से बैठेंगे। बीजेपी द्वारा नीतीश और लालू की सोनिया से मुलाकात का फोटो नहीं आने पर सवाल उठाए गए, इसपर आरजेडी सुप्रीमो ने कहा कि किसी महिला के घर पर जाकर फोटो निकालना अच्छा लगता है क्या? हम लोगों ने एक-दो घंटे तक मुलाकात की, बाहर प्रेस के लोग थे, विस्तार से बात हुई। बीजेपी वाले घबरा रहे हैं। 

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad