• Breaking News

    एंबुलेंस को जगह देने के लिए पीएम मोदी ने अपने काफिले को रोका

    एंबुलेंस को जगह देने के लिए पीएम मोदी ने अपने काफिले को रोका


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  आरती गुप्ता 

    नई दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। पीएम मोदी का काफिला सड़क से गुजर रहा था। इस दौरान देखा गया कि पीएम मोदी ने एक एंबुलेंस को जगह देने के लिए अपने काफिले को रुकवा दिया। पीएम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी का काफिला रुका हुआ है और वहां से एंबुलेंस गुजर रही है।

    यह भी पढ़े-आजादी के 75 साल बाद भी पलवल जिले के बागपुर माला सिंह फार्म के ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से हैं वंचित .

    कहां जा रहे थे पीएम?

    पीएम मोदी हिमाचल के हमीरपुर की रैली में जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में एंबुलेंस आ गया। पीएम ने प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए अपने काफिले को रुकवा लिया और एंबुलेंस को जाने के लिए जगह दी। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर कई लोग शेयर कर रहे हैं।


    गुजरात में भी रुकवा दिया था काफिला

    पीएम मोदी की यह संवेदनशीलता गुजरात में भी पिछले महीने देखी गई थी। पीएम ने अहमदाबाद से गांधीनगर जाते समय रास्ते में एक एंबुलेंस को देखा तो तुरंत अपना काफिला रुकवा दिया था। उस वक्त भी पीएम का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हुआ था।


    कांग्रेस पर जमकर बरसे मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के चंबी में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जोरदार प्रहार किया। पीएम ने कहा कि अब दो ही राज्यों में कांग्रेस की सरकार बची है, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में। लेकिन यहां से कभी विकास की नहीं, सिर्फ आपसी झगड़े की खबरें आती हैं। पीएम ने हिमाचल से चले तीर से कई निशाने साधे। माना जा रहा है कि उन्होंने अशोक गहलोत और सचिन पायलट पर भी चुटकी ली जो इस समय गुजरात और हिमाचल चुनाव में व्यस्त हैं। 

    आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad