• Breaking News

    J&K में फिर टारगेट किलिंग, आतंकियों ने दो कर्मचारियों पर चलाई गोली

     

    J&K में फिर टारगेट किलिंग, आतंकियों ने दो कर्मचारियों पर चलाई गोली

    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / हैदर अली 

    जम्मू-कश्मीर : में आंतकियों ने एक बार फिर टारगेट किलिंग की घटना को अंजाम दिया है। आतंकियों ने गुरुवार को अनंतनाग में दो गैर-कश्मीरी नागरिकों को गोली मार दी। दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आतंकियों की गोली का निशाना बने दो गैर-कश्मीरी में एक बिहार का जबकि दूसरा शख्स पड़ोसी देश नेपाल का रहने वाला है। दोनों ही बोंदियालगाम इलाके में स्थित एक प्राइवेट स्कूल में कर्मचारी हैं।

    यह भी पढ़े-पाक के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर गोलीबारी करने वाला शख्स मारा गया

    घटना को लेकर कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया, 'आतंकवादियों ने दो प्रवासी मजदूरों (एक बिहार और दूसरा नेपाल से) पर गोलियां चलाई हैं। दोनों अनंतनाग जिले के बोंदियालगाम में एक निजी एसएपीएस स्कूल में काम कर रहे थे। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।' बता दें कि घटना से जुड़ी पुरी जानकारी अभी आनी बाकी है।

    यह भी पढ़े-दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बाद ग्रैप का स्टेज-4 लग गया ,नहीं चलेंगे डीजल वाहन

    उपराज्यपाल बोले- अंतिम सांस गिन रहा आतंकवाद

    जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को कहा कि यहां आतंकवाद अंतिम सांस गिन रहा है। उन्होंने सभी हितधारकों से केंद्र शासित प्रदेश में स्थायी शांति और सामान्य स्थिति लाने में अपनी भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा, 'केवल पुलिस और सुरक्षाबल ही स्थायी शांति नहीं ला सकते हैं। निर्वाचित जन प्रतिनिधियों और प्रशासन के अन्य धड़े भी इसमें बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।'

    यह भी पढ़े- मुजफ्फरपुर में वकील के साथ अमानवीय व्यहार घुसा दी प्राइवेट पार्ट में शराब की बोतल

    'लोगों में विश्वास पैदा करने की जरूरत'

    उप राज्यपाल का यह बयान केंद्र शासित प्रदेश में कश्मीरी पंड़ितों की चुन-चुनकर हत्या की घटनाओं को लेकर राजनीतिक दलों द्वारा की जा रही आलोचना के जवाब में आया है। उन्होंने कहा कि अब ऐसी व्यवस्था की जरूरत है जिसके प्रति आम लोगों को यह विश्वास हो कि उन्हे न्याय मिलेगा और प्रशासन उनकी मदद करेगा।

    आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad