• Breaking News

    पंजाब में किसानों पर पुलिस का लाठीचार्ज, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड

     

    वी न्यूज 24


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  /  धर्मेन्द्र सिंह 

    फिरोजपुर : जीरा के गांव मंसूर वाला की शराब फैक्ट्री के बाहर जमा हो रहे किसान संगठनों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। इससे पहले सुबह एसएसपी कंवरदीप कौन ने धार्मिक समागम में किसी को ना रोकने की बात की थी।


    यह भी पढ़े- भ्रष्टाचार के भेट चढ़ गया बेगुसराय जिले का ये पुल नहीं कर सका उद्घाटन का इन्तजार


    पुलिस ने किसानों पर किया लाठीचार्ज

    बता दें कि सोमवार को किसान संगठनों का धरने पर पहुंचना शुरु हुआ। इस दौरान किसानों ने सरकार का विरोध किया। हालांकि, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया तो प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के बैरिकेड गिरा दिए, इसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

    यह भी पढ़े- आज का मौसम : आ गया हाड़ कंपाने वाली ठंड , दिल्ली से यूपी पंजाब तक छाया कोहरा,जानें आज का तापमान


    लक्खा सदाना ने किसानों को किया था संबोधित

    इस दौरान मालब्रोज शराब फैक्ट्री के सामने धरने पर बैठे किसानों को लक्खा सदाना ने संबोधित किया। फैक्ट्री के बाहर अखंड पाठ चलता रहा और लोग उसमें शामिल भी हुए। एसएसपी कंवरदीप कौर मौके पर मौजूद रहीं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा धरना सिर्फ फैक्ट्री से दूर किया गया है। श्री अखंड पाठ में शामिल होने वालों को रोका नहीं जा रहा।

    यह भी पढ़े- सनसनी : ससुर ने दामाद को डीजल छिड़क कर जिन्दा जला कर मार डाला


    वीडियो वायरल कर फैलाई जा रही अफवाह

    वहीं, वीडियो वायरल कर अफवाह फैलाई जा रही है कि पुलिस किसानों से धक्का कर धार्मिक समागम में पहुंचने नहीं दे रही है। इससे पहले पुलिस ने रविवार को केवल उन प्रदर्शनकारी किसानों पर कार्रवाई की, जिन्होंने बीच रास्ते में पुलिस की गाड़ियों को घेरा और कानून का उल्लंघन करने की कोशिश की।

    यह भी पढ़े- जहरीला हुआ यमुना का पानी, पानी साफ नहीं कर पा रहा जल बोर्ड, दिल्ली के कई इलाकों में पानी की किल्लत


    मौके पर हालात तनावपूर्ण

    हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने फैक्ट्री का एक गेट खुलवा दिया है और धरने को महज दूर किया है। रविवार को जिला प्रशासन की कार्रवाई के बाद सोमवार को हालात गर्म रहे। रविवार को पुलिस ने प्रदर्शनकारियों का टेंट उखाड़ कर सामान हटा दिया था। उसके बाद शराब फैक्ट्री की ओर जाने वाली लिंक रेाड और हाइवे के चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात की गई।


    250 अज्ञात पर मामला दर्ज

    पुलिस ने 27 प्रदर्शनकारियों का नामजद कर और 250 अज्ञात पर मामला दर्ज किया है और 4 गिरफ्तार किए था। जिसके खिलाफ किसान संगठनों का आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने सोमवार को जिला के गांव मंदसोरवाला में पहुंचने का आह्वान किया था। हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad