• Breaking News

    लखनऊ में 05 मंजिला इमारत गिरी: रेस्क्यू ऑपरेशन कर देवदूत बना NDRF


    लखनऊ में 05 मंजिला इमारत गिरी: रेस्क्यू ऑपरेशन कर देवदूत बना NDRF


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  दिनेश जयसवाल 

     Lucknow: 24 जनवरी मंगलवार को लखनऊ के हजरतगंज इलाके में देर शाम एक पांच मंजिला अपार्टमेंट, बिल्डिंग गिर गई थी। घटना के बारे में एनडीआरएफ को जैसे ही सूचना मिली कमांडेंट मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में एनडीआरएफ  की टीम को उप कमांडेंट अनिल कुमार पाल के अगुवाई मे क्षेत्रिय प्रतिक्रिया केंद्र लखनऊ से घटनास्थल के लिए तुरंत रवाना किया गया। घटनास्थल पर पहुंचते ही टीम ने खोज राहत एवं बचाव ऑपरेशन शुरू कर दिया। 

    यह भी पढ़े-

    क्या आप जानते है की 26 जनवरी को राष्ट्रपति और 15 अगस्त को प्रधानमंत्री तिरंगा झंडा क्यों फहराते है ?

    क्या आप जानते है की 26 जनवरी को राष्ट्रपति और 15 अगस्त को प्रधानमंत्री तिरंगा झंडा क्यों फहराते है ?


    घटना की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ की अतिरिक्त टीमों को गोरखपुर एवं वाराणसी से लखनऊ के लिए रवाना किया गया। एनडीआरएफ की सभी टीमों ने जरूरी अत्याधुनिक उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचते हैं ऑपरेशन को शुरू किया। एनडीआरएफ के जवानों ने लगातार अथक प्रयास करने के बाद देर रात तक तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसमें दो महिलाएं एक पुरुष शामिल हैं। सभी को अग्रिम उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल में भेज दिया गया। घटना स्थल पर गिरे मलबे के नीचे दबे लोगों की आवाजें एनडीआरएफ के बचावकर्मियों को सुनाई दे रही थी लेकिन उन तक पहुँच बनाने के लिए बचाव कर्मियों ने बड़ी सावधानी और दक्षता के साथ बचाव कार्य जारी रखा और उनसे बात कर सुरक्षित निकालने का भरोसा दिलाया। 

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    जामिया में बीबीसी की विवादित डॉक्युमेंट्री को लेकर दिल्ली पुलिस हरकत में आई, प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

    लगातार सुबह तक चले बचाव अभियान में कटिंग उपकरणों के माध्यम से पहुँच बना कर दो और महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। इस बचाव अभियान के दौरान एनडीआरएफ के टीमों द्वारा कुल पांच लोगों को सुरक्षित जीवित बाहर निकाल लिया है। सूचना मिलने तक घटना स्थल से जीवित निकलने वालों की कुल संख्या 14 हो गई है। एनडीआरएफ का ख़ोज बचाव अभियान लगातार जारी है। 


    घटना स्थल पर मौजूद एनडीआरएफ कमांडेंट श्री मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि एनडीआरएफ स्थानीय प्रशासन एवं अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर खोज राहत एवं बचाव कार्य को लगातार जारी रखे हुए है। अभी भी संभावना जताई जा रही है कि मलबे के अंदर और लोग भी दबे हो सकते हैं, हमारी कोशिश प्रत्येक व्यक्ति के जीवन को बचाना है। एनडीआरएफ की रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

     

    • वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

      .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

      Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad