• Breaking News

    सोमालिया के अल-शबाब आतंकी ठिकाने पर अमेरिकी हमले में 30 लड़ाके मारे गए

    सोमालिया के अल-शबाब आतंकी ठिकाने पर अमेरिकी हमले में 30 लड़ाके मारे गए


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  /एएनआई

    Mogadishu, एएनआई। अमेरिकी सेना के हमले में सोमालिया में अल शबाब के 30 लड़ाके मारे गए। अमेरिकी अफ्रीका कमांड ने कहा कि शुक्रवार (स्थानीय समय) को अमेरिकी सेना के हमले में मध्य सोमाली शहर गलकाड के पास करीब 30 इस्लामिक अल शबाब लड़ाके मारे गए, जहां सोमालिया की सेना से अल शबाब के लड़ाकों की लड़ाई चल रही थी।


    यह भी पढ़े-

    व्लादिमीर पुतिन युद्ध अपराध का मुकदमा चलाना चाहता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी युद्धविराम करा सकते है युद्ध विराम

    व्लादिमीर पुतिन युद्ध अपराध का मुकदमा चलाना चाहता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी युद्धविराम करा सकते है युद्ध विराम


    अल शबाब पर अमेरिकी सैनिकों का हमला

    यह हमला सोमालिया की राजधानी मोगादिशु से 260 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में गलकाड के पास हुआ। इस दौरान, यूएस अफ्रीका कमांड ने आकलन किया कि दूरस्थ स्थान के कारण कोई भी नागरिक घायल या मारा नहीं गया। अमेरिकी बलों ने सोमालिया की राष्ट्रीय सेना के समर्थन में सामूहिक आत्मरक्षा हमला किया, जो 100 से अधिक अल-शबाब लड़ाकों से भीषण लड़ाई में लगे हुए थे। मालूम हो कि अल शबाब आतंकी संगठन अल कायदा से जुड़ा हुआ है।

    ये भी देखे-

    अमेरिका ने सोमालिया को दिया समर्थन

    रक्षा अधिकारी के अनुसार, हवाई हमले के समय जमीन पर कोई अमेरिकी सेना मौजूद नहीं थी। बता दें कि मई 2022 में राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आतंकवादी समूह का मुकाबला करने के प्रयास में क्षेत्र में अमेरिकी सैनिकों को फिर से तैनात करने के लिए पेंटागन के अनुरोध को मंजूरी देने के बाद से अमेरिका ने सोमाली सरकार को निरंतर समर्थन प्रदान किया है।

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    नहीं मिली कांके विधायक समरीलाल को सुप्रीमकोर्ट से राहत



    अमेरिकी सेना ने शनिवार के अपने बयान में कहा, 'सोमालिया पूरे पूर्वी अफ्रीका में स्थिरता और सुरक्षा के लिए केंद्रीय बना हुआ है। यूएस अफ्रीका कमांड की सेनाएं अल-शबाब, सबसे बड़े और सबसे घातक अल-कायदा को हराने के लिए आवश्यक उपकरण देने में मदद करने के लिए सहयोगी बलों को प्रशिक्षण, सलाह और लैस करना जारी रखेंगी।' 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad