• Breaking News

    क्या आप जानते है की 26 जनवरी को राष्ट्रपति और 15 अगस्त को प्रधानमंत्री तिरंगा झंडा क्यों फहराते है ?

    क्या आप जानते है की 26 जनवरी को राष्ट्रपति और 15 अगस्त को प्रधानमंत्री तिरंगा झंडा क्यों फहराते है ?


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  विवेक श्रीवास्तव

    NEW DELHI : गुरुवार को भारत अपना 74वां गणतंत्र दिवस मनाने वाला है। हर साल 26 जनवरी के दिन देशभर में इस राष्ट्रीय त्योहार की रौनक रहती है। लोग हर्षोल्लास और उत्साह के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट करते हैं। यह दिन भारत में जनतंत्र की शक्ति को दर्शाता है। 

    यह भी पढ़े-

    जामिया में बीबीसी की विवादित डॉक्युमेंट्री को लेकर दिल्ली पुलिस हरकत में आई, प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

    जामिया में बीबीसी की विवादित डॉक्युमेंट्री को लेकर दिल्ली पुलिस हरकत में आई, प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया


    इस दिन देश की राजधानी दिल्ली स्थित राजपथ पर गणतंत्र दिवस का समारोह आयोजित किया जाता है। साथ ही इस खास मौके पर देश के राष्ट्रपति झंडा फहराते हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि जब गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति झंडा फहराते है, तो स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री क्यों ध्वजारोहण करते हैं। अगर आपके मन में भी यह सवाल उठ रहा है, तो हम आपको बताएंगे आखिर ऐसा क्यों होता है।

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    देवर भाभी के नजायज सम्बन्ध के वजह से कुल्हाड़ी से काटकर छोटे भाई की हत्या


    गणतंत्र दिवस पर इसलिए राष्ट्रपति फहराते हैं झंडा

    दरअसल, 15 अगस्त, 1947 के दिन जब भारत को आजादी मिली, तो उस समय प्रधानमंत्री ही देश के मुखिया थे। इसी वजह से आजादी मिलने पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने लाल किले से ध्वजारोहण किया था। लेकिन आजादी के बाद जब 26 जनवरी, 1950 में देश का संविधान लागू किया गया, तो राष्ट्रपति की शपथ ले चुके डॉ. राजेंद्र प्रसाद देश के संवैधानिक प्रमुख थे। ऐसे में उन्होंने गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडा फहराया था। तब से लेकर आज तक यह परंपरा चली आ रही है कि स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री ध्वजारोहण करते हैं और गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति झंडा फहराते हैं।

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    3 साल बाद सजकर है तैयार सिमडेगा गांधी मेला, जानिए गांधी मेले का इतिहास


    ध्वजारोहण और फहराने में अंतर

    बहुत कम लोग यह जानते होंगे कि ध्वजारोहण और झंडा फहराने में भी काफी अंतर है। दरअसल, 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज को ऊपर बांधा जाता है और वहीं से झंडा फहराया जाता है। इसलिए गणतंत्र दिवस के दिन ध्वजारोहण नहीं, बल्कि झंडा फहराया जाता है। वहीं, अगर बात करें स्वतंत्रता दिवस की तो 15 अगस्त के दिन राष्ट्रीय ध्वज को ऊपर की तरफ खींचा जाता है और फिर फहराया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब हमारा देश अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था, उस वक्त ब्रिटिश सरकार का झंडा उतारकर भारत का झंडा चढ़ाया था। यही वजह है कि 15 अगस्त के दिन तिरंगा ऊपर की तरफ खींचने के बाद फहराया जाता है।

    ये भी देखे-

     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad