• Breaking News

    गंगा विलास क्रूज नहीं फंसा बिहार में खबरों में सच्‍चाई नहीं

    गंगा विलास क्रूज नहीं फंसा बिहार में खबरों में सच्‍चाई नहीं


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / दिनेश जयसवाल 

    वाराणसी. गंगा नदी में वाराणसी से डिब्रूगढ़ के लिए रवाना हुआ ‘गंगा विलास क्रूज’ क्‍या बिहार में फंस गया है? इस तरह की सभी अटकलों पर ताजा अपडेट देते हुए अधिकारियों ने कहा कि ऐसी खबरों में सच्‍चाई नहीं है. यह क्रूज अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही आगे बढ़ रहा है और इसके बिहार में फंस जाने की खबरों पर ध्‍यान नहीं दें. यह क्रूज दुनिया की सबसे लंबी रिवर क्रूज यात्रा पर है. अधिकारियों ने बताया कि 16 जनवरी को दोपहर में क्रूज बिहार के छपरा में पहुंचा और इस पर सवार सैलानियों ने यहां कुछ समय बिताया. इसी बीच खबरें आईं कि क्रूज फंस गया है. इसके बाद SDRF की टीमें बुलवाई गईं. पीपा पुल को खोला गया, जहां से क्रूज आगे रवाना हुआ.


    यह भी पढ़े-

    दिल्ली वालो सावधान दिल्ली में गिरेगी बर्फ? -4 डिग्री तक गिर सकता है पारा

    दिल्ली वालो सावधान दिल्ली में गिरेगी बर्फ? -4 डिग्री तक गिर सकता है पारा



    भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण-नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय (IWAI) ने भी क्रूज के फंस जाने की खबरों का खंडन किया है. इसके चेयरमैन संजय बंदोपाध्याय ने कहा, ‘गंगा विलास क्रूज अपने तय कार्यक्रम के अनुसार पटना पहुंच गया है. उसके छपरा में फंसने की खबरों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है.’ उन्‍होंने भरोसा जताते हुए कहा कि यह अपने निर्धारित समय के अनुसार अपनी आगे की यात्रा जारी रखेगा.

    यह भी देखे 

    .com/img/a/

    अवधारणा उन्मुख शिक्षण के माध्यम से भौतिकी शिक्षा के पुनरोद्धार पर आईआईटी पटना में आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला


    नियमित एहतियाती उपाय के तौर पर एसडीआरएफ की बोट्स

    इधर, छपरा के सीओ सतेंद्र सिंह ने कहा कि स्थानीय पत्रकारों ने पहले इस घटना को लेकर उन्हें गलत तरीके से पेश किया था. समाचार एजेंसी एएनआई को उन्‍होंने बताया कि ‘स्थानीय पत्रकारों ने मुझे गलत बताया था. सूचना मिलने पर एहतियाती कदम के रूप में एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की नावें घटनास्थल पर थीं. क्रूज को लेकर कहीं कोई बाधा नहीं है. नियमित एहतियाती उपाय के तौर पर एसडीआरएफ की बोट्स ‘जिला अधिकारियों द्वारा’ मुहैया कराई गई थीं.


    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    प्रशांत किशोर का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक और हमला,ये वही भाई हैं जो गले मिलते हैं और पेट में छुरा घोंपते हैं

    क्रूज नदी के उथले किनारों तक नहीं जा सकता

    समूह के अध्यक्ष राज सिंह ने एएनआई को बताया कि क्रूज फंसा नहीं है. दरअसल तकनीकी रूप से यह नदी के उथले किनारे पर नहीं जा सकता. इसलिए ‘(जहां) नदी गहरी नहीं है, वहां यात्रियों को साइट पर उतरने और देखने के लिए उथली नावों का उपयोग करना पड़ता है. पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज – एमवी गंगा विलास को हरी झंडी दिखाई थी .

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad