• Breaking News

    दिल्ली-एनसीआर में रात भर रुक-रुक कर बारिश होती रही


    दिल्ली-एनसीआर में रात भर रुक-रुक कर बारिश होती रही


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  अमित मेहलावत

    नई दिल्ली : मौसम में बदलाव के बाद रविवार को दिन में चलीं तेज हवा के साथ हुई बारिश से पारे में गिरावट दर्ज हुई। उम्मीद है कि सोमवार को हवा का रुख बदलकर पूर्व दिशा हो सकता है, जिससे तापमान में बढ़त होगी। हालांकि कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी होने की आशंका है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में रविवार रात शुरू हुई बारिश का सिलसिला देर रात तक कई हिस्सों में जारी रहा।


    रविवार को सुबह से ही बादल छाए हुए थे। यह पश्चिमी विक्षोभ के चलते रहा। सुबह करीब 10 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई जो कुछ देर बाद रुक गई। दोपहर करीब 1.15 बजे हल्की बारिश शुरू हो गई जो दो घंटे तक चलती रही। इसके बाद शाम को पांच बजे फिर से बारिश होने लगी। 

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    सिमडेगा सड़क दुर्घटना में एक की मौत दो धायल


    पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय पिछला हिस्सा गरज से भरा है। अरावली की पर्वत चोटियों से नमी टकरा रही है और यह तुरंत ऊपर उठ रही है। ऐसे में दिल्ली के ऊपर आने वाले बादलों से कल यानी सोमवार को भी शहर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे पहले रविवार को, आईएमडी ने भविष्यवाणी की थी कि दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में 29 जनवरी और 30 जनवरी की रात को गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। 

    मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिल्ली में 3.3 मिमी बारिश दर्ज हुई। जबकि गुरुग्राम में पांच मिमी, गाजियाबाद में 1.5 मिमी और नोएडा में दो एमएम बारिश हुई। दिल्ली के लोधी रोड केंद्र पर सबसे ज्यादा 4.5 मिमी बारिश दर्ज हुई। 

     

    वहीं अधिकतम तापमान 16 से 19 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वातावरण में अधिकतम आद्रता 100 फीसदी तक रह सकती है। हवा की दिशा दक्षिण पूर्व में 6 से 13 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रह सकती है। डॉ. मंजीत सिंह कहते हैं कि यह हल्की बारिश गेंहू की फसल के लिए बहुत लाभदायक है। 

    बारिश के कारण दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज हुई। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री कम और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।

    यह भी पढ़े-


    विभाग के अनुसार एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उसके आस-पास के भागों पर बना हुआ है। अगले दो दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के अधिकांश इलाकों में हल्की-मध्यम बारिश या बर्फबारी का कारण बन सकता है। 

    इसी दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कुछ इलाकों में हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों में उत्तर पश्चिमी भारत में 20-30 किमी प्रति घंटे की तेज सतही हवा चल सकती है।

    प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार रविवार को दक्षिण पूर्व- उत्तर-पूर्व दिशा से तेज हवाएं चली। सोमवार को हवा का रुख बदलकर पूर्वी दिल्ली होने की उम्मीद है जिससे न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान में बढ़त होगी। 

    विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं पूरे सप्ताह धूप खिलने की उम्मीद है जिससे अधिकतम तापमान बढ़कर 23 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है।

    केंद्र के अनुसार दिल्ली में सोमवार को बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक दर्ज होगा।

    पूर्वानुमान: आसमान साफ व सुबह के समय घना कोहरा रहेगा।

    अधिकतम तापमान: 17.2 डिग्री सेल्सियस

    न्यूनतम तापमान: 6.4 डिग्री सेल्सियस

    30 जनवरी को सूर्यास्त: शाम 5:59 मिनट

    31 जनवरी को सूर्योदय: सुबह 7:10 मिनट

     

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad