• Breaking News

    इजरायल की राजधानी में धार्मिक स्थल गोलीबारी की घटना में सात लोगो की मौत



    इजरायल की राजधानी में धार्मिक स्थल गोलीबारी की घटना में सात लोगो की मौत

    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  एजेंसी

    यरुशलम, एजेंसियां। इजरायल की राजधानी यरुशलम के बाहरी इलाके में एक धार्मिक स्थल में शुक्रवार को गोलीबारी की घटना सामने आई। इस गोलीबारी में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस हमले को आतंकवादी हमला करार दिया है। समाचार एजेंसी रायटर ने इजरायल के विदेश मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि मौके पर हमलावर को गोली मार दी गई।

    यह भी देखे -

    पूर्वी यरुशलम में हुई गोलीबारी

    इजरायली पुलिस ने बताया कि यह हमला पूर्वी यरुशलम के एक यहूदी इलाके नेवे याकोव में हुआ है। हमले के तुरंत बाद पुलिस बल घटना स्तल पर पहुंच कर हमलावर को गोली मार दी। हालांकि पुलिस ने इस बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी है। समाचार एजेंसी एपी ने यह जानकारी दी है। इजरायली मीडिया के मुताबिक, बंदूकधारी पूर्वी यरुशलम का रहने वाला एक फलस्तीनी था हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इजरायल के विदेश मंत्रालय ने इस हमले में मरने वालों की संख्या सात बताई है, जबकि एम्बुलेंस सेवा का कहना है कि इस हमले में पांच लोगों की मौत हो गई है।

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    सिमडेगा में धूमधाम से मनाया गया 74वां गणतंत्र दिवस, डीसी आर. रॉनीटा ने किया ध्वजारोहण।



    हमास ने की हमले की प्रशंसा 

    मालूम हो कि यह हमला वेस्ट बैंक में एक इजरायली सैन्य हमले में नौ लोगों की मौत के एक दिन बाद हुआ है। पूजा स्थल में हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी अभी किसी संगठन ने नहीं लिया है। हालांकि गाजा को नियंत्रित करने वाले इस्लामी उग्रवादी समूह हमास ने हमले की जिम्मेदारी लिए बिना प्रशंसा की है। हमास के प्रवक्ता हजेम कासिम ने कहा कि यह ऑपरेशन जेनिन में कब्जे वाले अपराध की प्रतिक्रिया के खिलाफ है। छोटे उग्रवादी समूह इस्लामिक जिहाद ने भी जिम्मेदारी का दावा किए बिना हमले की प्रशंसा की। 

    • वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

      .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

      Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad