• Breaking News

    झारखंड में बर्ड फ्लू का दस्तक ,चार हजार मुर्गियों और बत्तखों को मारने की प्रक्रिया शुरू

    झारखंड में बर्ड फ्लू  का दस्तक ,चार हजार मुर्गियों और बत्तखों को मारने की प्रक्रिया शुरू


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / एजेंसी 


    बोकारो, पीटीआई। झारखंड के बोकारो में बर्ड फ्लू फैलने के बाद अब चार हजार मुर्गियों और बत्तखों को मारने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एक अधिकारी ने बताया कि लोहांचल के फार्म में कड़कनाथ मुर्गे में एच5एन1 वायरस की पुष्टि हुई। बर्ड फ्लू के कारण 800 पक्षी मर गए। वहीं, 103 मुर्गों को मारना पड़ा।


    यह भी पढ़े-


    अमेरिकी में चिकित्सा विमान दुर्घटनाग्रस्त, चिकित्सा कर्मियों और एक मरीज सहित पांच लोगों की मौत

    मेरिकी में चिकित्सा विमान दुर्घटनाग्रस्त, चिकित्सा कर्मियों और एक मरीज सहित पांच लोगों की मौत



    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, लोहांचल के फार्म के एक किलोमीटर के दायरे में प्रभावित क्षेत्र में शनिवार देर शाम मुर्गों और बत्तखों सहित कुल 3,856 पक्षियों को मारने की प्रक्रिया शुरू हुई। इंस्टीट्यूट ऑफ एनिमल हेल्थ एंड प्रोडक्शन, रांची के निदेशक डॉ. बिपिन बिहारी महथा ने बताया कि पक्षियों को मारने का काम रविवार को भी जारी रहेगा क्योंकि इस प्रक्रिया में समय लगता है।


    डॉ. बिपिन बिहारी महथा ने बताया कि 2 फरवरी को खेत में मुर्गियों के मरने के बाद उनके सैंपल राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भोपाल भेजे गए। रिपोर्ट में मुर्गियों के बर्ड फ्लू से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।


    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    वर्चस्व की लड़ाई ,गोलियों की गूंज से फिर दहला पटना जिले बिहटा का बालू घाट 3 लोगों की मौत



    उन्होंने आगे बताया कि अब, प्रभावित क्षेत्र में मुर्गियों और बत्तख को मारने की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिन लोगों के मुर्गियां और बत्तखें काटी जा रही हैं, उनके लिए मुआवजा तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


    जिला प्रशासन ने पहले ही जहां संक्रमण की पुष्टि हुई, वहां से 1 किमी के दायरे को प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया है। जबकि 10 किमी के दायरे के क्षेत्रों को निगरानी क्षेत्र घोषित किया गया है। इसने जिले में चिकन और बत्तख की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया।



    प्रभावित जोन में रहने वाले लोगों के भी लिए जाएंगे सैंपल

    अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अरुण कुमार सिंह ने पहले कहा था कि राज्य अलर्ट पर है। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों की निगरानी और बड़े फार्मों पर मुर्गियों और बत्तखों के सैंपल लेने के लिए एक मेडिकल टीम का गठन किया गया। साथ ही प्रभावित जोन में रहने वाले लोगों के सैंपल लेने को भी कहा है।

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    आत्मनिर्भर भारत देगा रफ्तार को ताकत, वंदे भारत चलेगी 200 किमी प्रति घंटे की स्पीड से



    दूसरी ओर, इंसानों में बर्ड फ्लू फैलने के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। बर्ड फ्लू से संक्रमित लोगों के लिए सदर अस्पताल में अलग से वार्ड बनाया गया है।


    ये हैं मनुष्यों में बर्ड फ्लू के लक्षण

    अधिकारियों ने कहा कि मनुष्यों में संक्रमण के लक्षणों में पीठ के ऊपरी हिस्से में गंभीर दर्द, बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, सर्दी और थूक में खून शामिल हैं। पशुपालन विभाग ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से मृत पक्षी देखे जाने पर इसकी सूचना देने का आग्रह किया है।

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .



     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad