• Breaking News

    छत्तीसगढ :बेटी का हाथ नही दिया तो किशोरी पर धारदार हथियार से हमला

     

    छत्तीसगढ :बेटी का हाथ नही दिया तो किशोरी पर धारदार हथियार से हमला


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / स्थानीय संसंवाददाता 

    छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में एक व्यक्ति ने 16 वर्षीय एक किशोरी पर धारदार हथियार से हमला किया और उसके बाल पकड़ कर उसे सड़क पर घसीटा। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 47 वर्षीय यह व्यक्ति इस बात को लेकर गुस्से में था कि किशोरी ने यहां उसकी दुकान में काम करना छोड़ दिया था। उन्होंने बताया कि शनिवार रात हुई घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि किशोरी का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना का एक वीडियो शोशल मीडिया पर ‘वायरल' हुआ है। रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि पीड़िता के भाई द्वारा दायर की गई शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    सिमडेगा कस्तूरबा स्कूल में मिली कई अनियमितताएं, बच्चों को नहीं मिल रही सही सुविधाएं


    पीड़िता की मां ने भी दावा किया है कि आरोपी ने पूर्व में उनसे अपनी बेटी को उसे देने को कहा था और यह भी कहा था कि वह किशोरी को अपने साथ रखेगा। अग्रवाल ने बताया कि किशोरी द्वारा उसकी दुकान पर काम करना जारी रखने से इनकार करने पर, आरोपी ने उसकी गर्दन और हाथ पर धारदार हथियार से हमला किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी ने किशोरी को भीड़भरी सड़क पर घसीटा। किशोरी को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना घुधीयारी पुलिस थाना क्षेत्र में हुई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ हत्या की कोशिश के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है ।

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad