• Breaking News

    8 वर्षीय शौर्य का हत्यारा कोडरमा में गिरफ्तार ,शौर्य के घर में किरायेदार था हत्यारा

    8 वर्षीय शौर्य का हत्यारा कोडरमा में गिरफ्तार ,शौर्य के घर में किरायेदार था हत्यारा


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / सूरज महतो 

    कोडरमा : रांची जिले के बरियातू थाना क्षेत्र के एदलहातु निवासी 8 वर्षीय मासूम शौर्य की निर्मम हत्या के आरोपी को रांची पुलिस ने मंगलवार देर रात कोडरमा के जयनगर रोड गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी संजू पांडा ने मासूम शौर्य को अगवा करने के एक घंटे बाद ही मार डाला था। शौर्य एदलहातु के आराधना गली का रहने वाला था। संजू पांडा शौर्य के घर में किरायेदार रह चुका था।


    यह भी पढ़े-


    दिल्ली में तेज रफ्तार थार ने बरपाया कहर,दो लोगों की मौत,आठ लोग घायल

    दिल्ली में तेज रफ्तार थार ने बरपाया कहर,दो लोगों की मौत,आठ लोग घायल





    मृतक बच्चे के घर में किरायेदार था आरोपी

    पुलिस के अनुसार संजू कुमार पांडा हजारीबाग का रहने वाला है। कोडरमा जिले में उसका ससुराल बताया जा रहा है। आरोपी युवक एमबीए किए हुए है। कोरोना काल के पूर्व वह बंगलुरु में रहता था। बाद में वह शौर्य के पिता राजू गोप के घर में किरायेदार के रूप में रहने वाले अपने बहन और बहनोई के साथ ही रहा करता था। इस दौरान वह राजू गोप के बेटे शौर्य सहित पूरे परिवार से घुल मिल गया था। बाद में संजू रांची के ही पुंदाग में एक रूम लेकर रहने लगा था।



    यह भी पढ़े-


    .com/img/a/

    सीतामढ़ी जिले में शब-ए-बारात के मौके पर मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की गई



    कर्ज के चक्कर में फंसा था आरोपी

    इसी बीच गलत संगत में फंस कर संजू कर्ज के चक्कर में फंस गया। उसे पांच लाख रुपये की जरूरत थी। संजू इस दौरान लगातार अपनी बहन के घर आता जाता था। इसी बीच उसे यह ख्याल आया कि अगर वह शौर्य को अगवा कर उसके पिता से फिरौती मांग लेगा तो उसे कर्ज चुकाने में मदद मिल जाएगी।


    आगवा करने के पहले की थी रेकी

    मासूम शौर्य को अगवा करने के लिए संजू ने दो दिनों तक शौर्य की रेकी की। संजू को यह पता था कि शाम के समय हर दिन शौर्य कुछ न कुछ खरीदने के लिए घर से बाहर निकलता है।


    यह भी पढ़े-


    .com/img/a/

    उत्तर प्रदेश के संभल में प्लास्टिक पाइप गोदाम में लगी भीषण आ




    कार से बच्चे को किया था अगवा

    3 फरवरी की देर शाम भी शौर्य चिप्स लेने के लिए घर से निकला था, उस दौरान संजू पास में ही कार में बैठा हुआ था। जैसे ही शौर्य चिप्स लेकर दुकान से बाहर आया, संजू ने उसे आवाज देकर अपने पास बुलाया। चूंकी शौर्य संजू को जानता था, वह उसके पास चला गया। जब शौर्य वापस जाने लगा तो संजू ने फिर उसे वापस बुलाया और अपने साथ कार में बैठा लिया।



    मासूम ने जब मचाया शोर तो आरोपी ने हमला कर किया बेहोश

    कार में बैठते पर शौर्य शोर मचाने लगा और कार से उतरने की कोशिश करने लगा। यह देखकर संजू घबरा गया। उसने कुछ ही दूर आगे जाने के बाद शौर्य पर बेरहमी से कई वार कर दिया, इससे शौर्य अचेत हो गया। मोरहाबादी से निकल कर संजू सीधे नगड़ी पहुंचा, उस दौरान शौर्य की सांसे चल रही थी। नगड़ी में ही संजू ने शौर्य को एक बार फिर मारा, जब मासूम की सांस थम गई तब उसने उसे बोरे में डाल उसमें ईंट भर कर पानी में डाल दिया और वहां से सीधे कोडरमा भाग गया।


    एसएसपी रांची ने हत्यारे को पकड़ने के लिए गठित की थी एसआईटी

    एसएसपी रांची किशोर कौशल मासूम ने शौर्य के हत्यारों को पकड़ने के लिए एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी की टीमें टेक्निकल सेल की मदद से आरोपित को कोडरमा से गिरफ्तार किया। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .



    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad