• Breaking News

    आईआईटी पटना में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह सांसद श्री जयंत सिन्हा ने छात्रों से संवाद किया।



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / रईस अहमद 


    बिहटा:-आईआईटी पटना में आयोजित तीन दिवसीय टेक्नो मैनेजमेंट फेस्ट अन्वेषा-23 के दूसरे दिन के प्रथम सत्र में आयोजित इंटरैक्टिव टॉक कार्यक्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह सांसद श्री जयंत सिन्हा ने आईआईटी पटना एवम् अन्य स्थानों से आए  छात्रों से संवाद किया।

    उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुरुआत करते हुए जीवन में थ्री सी (c) के महत्त्व के बारे में विस्तार से बताया. विदित हो  कि श्री जयंत सिन्हा आईआईटी दिल्ली,हावर्ड बिजनेस स्कूल,पेंसिलवानिया यूनिवर्सिटी के पूर्ववर्ती छात्र रहे है।

    वही उन्होंने कहा कि कैरियर की सफलता तीन' सी' अर्थात् कॉमपीटेंसी ( क्षमता), कैरेक्टर ( चरित्र) तथा कंपैसन ( करुणा) पर टिकी है। वे इसे अपनी सफलता का मूलमंत्र मानते हैं. जीवन में सबकुछ हासिल कीजिए लेकिन उसका प्रयोग करुणा के साथ करना चाहिए. लोगों को अपने चरित्र के साथ समझौता नहीं करना चाहिए। जीवन में ऐसे कई मौके आते हैं जब चरित्र का टेस्ट होता है. चरित्र सत्यनिष्ठा, ईमानदारी, मूल्यों और स्वाभिमान से बनता है।

    इस वार्ता के बाद एकल अभिनय हुआ, जिसने अपने अविश्वसनीय अभिनय कौशल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अन्य कार्यक्रम सतंज टैंट्रम, एक बैंड जिसने अपने उत्साहित और ऊर्जावान संगीत के साथ दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

    एनीमेकॉन इवेंट, जिसमें एक कॉसप्ले प्रतियोगिता और एक एनीमे क्विज़ शामिल थी, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी रचनामत्क कौशल का परिचय दिया.

    आज कई कार्यशालाएं भी आयोजित हुईं,  जैक्सएक्सर द्वारा एक ग्रैफिटी वर्कशॉप हुईं जिसमें स्प्रे पेंटिंग की कला सिखाई गई , और एक "नॉट सो लेम" क्विज जिसमें उपस्थित लोगों के सामान्य ज्ञान और ट्रिविया कौशल का परीक्षण किया गया।

    साथ साथ अन्वेषा के दूसरे दिन मिस्टर एंड मिस अन्वेसा का भी आयोजन हुआ एवं संध्या में ईडीएम नाइट में सभी प्रतिभागी संगीत के धुनों पर थिरकते हुए दिखे।

    कला, संस्कृति और रचनात्मकता का जश्न मनाने के लिए इतने लोगों को एक साथ आना अविश्वसनीय है. पूरा आईआईटी पटना का परिसर आनंद एवम् उत्साह से खिल उठा।

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad