• Breaking News

    Sindega News:सिमडेगा कोचेदेगा पंचायत के मुखिया ने जाल बिछाकर सीओ और कार्यपालक दंडाधिकारी पर करवाया जानलेवा हमला

    सिमडेगा कोचेदेगा पंचायत के मुखिया ने जाल बिछाकर सीओ और कार्यपालक दंडाधिकारी पर करवाया जानलेवा हमला



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / स्थानीय संवाददाता



    सिमडेगा : जिले के कोचेडेगा पंचायत में सीओ के संग गए कार्यपालक दंडाधिकारी सह डीपीआरओ पंकज भगत पर जानलेवा क्यों हुआ जानलेवा हमला जाने पूरा मामला 


    राशन की कालाबाजारी की शिकायत पर सीओ और कार्यपालक दंडाधिकारी सह डीपीआरओ पंकज भगत  10 मार्च को कोचेडेगा पंचायत में पहुचे जब अधिकारी इन मामलो की छानबीन करने लगे तब मुखिया शिशिर टोप्पोग्रामीणों को भड़काकर सरकारी अधिकारी पर जान लेवा हमला कराया ऐसा आरोप मुखिया पर लगा है . 


     मुखिया का सरकारी अधिकारी पर आरोप 

    वहीं, मुखिया का कहना है की ऐसा कुछ नहीं जबकि  जांच करने आये  पदाधिकारी नशे में धुत थे। उन्होंने लोगो से  गाली-गलौज करने लगे  इस क्रम में ग्रामीण उग्र हुए और हमला कर दिया जबकि हमे ही बीच-बचाव के करने के  दौरान हाथ में चोट लग गयी । मुखिया शिशिर टोप्पो ने कहा की हमने  गुरुवार की रात अंचलाधिकारी प्रताप मिंज को फोन कर पीडीएस राशन चावल की कालाबाजारी करते हुए करीब आधा बोरा चावल और दो लोगों को पकड़े जाने की जानकारी  दी। इस सूचना पर अंचलाधिकारी प्रताप मिंज, कार्यपालक दंडाधिकारी पंकज भगत तथा मुफस्सिल थाना प्रभारी देव कुमार दास मौके पर पहुंचे।  ग्रामीण और मुखिया कालाबाजारी के चावल को जब्त कर पकड़े गए लोगों और राशन डीलर को साथ ले जाने का अधिकारी पर दबाव बनाने लगे। इसी दौरान मुखिया पर पूर्व से चल रहे 144 और 107 के मामले को लेकर कहासुनी होने लगी। 



    सीओ का मुखिया पर आरोप 

    सीओ प्रताप मिंज ने कहा कि मुखिया ने अधिकारियों पर पैसे लेनदेन का झूठा आरोप लगाकर मुखिया शिशिर टोप्पो विवाद शुरू कर दिया और पंकज भगत को टारगेट कर उन पर हमला कर दिया गया। तभी मुफस्सिल थाना की पुलिस और सीओ बीच बचाव करने लगे। किसी तरह अंधेरे में मजिस्ट्रेट पंकज भगत भाग कर अपनी जान बचाए और  सिमडेगा पहुंचे।जन्हा उनका  सदर अस्पताल में उनका इलाज किया गया .


    सिमडेगा में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट पर हमला हुआ है. कोचेडेगा मुखिया शिशिर टोप्पो ने अपने भाइयों के साथ मिलकर मजिस्ट्रेट को पीटा. कार्यपालक दंडाधिकारी को इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस आरोपी मुखिया की तलाश कर रही है.

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

     


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad