• Breaking News

    Bihar News :- देश को बाबा के जरिए हिन्दू राष्ट्र बनाने की साजिश , मोदी सरकार की साजिश के खिलाफ महागठबंधन करेगा आंदोलन

    Bihar News :- देश को बाबा के जरिए हिन्दू राष्ट्र बनाने की साजिश , मोदी सरकार की साजिश के खिलाफ महागठबंधन करेगा आंदोलन


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / अमिताभ मिश्रा 

    पटना :-  राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी ) के प्रदेश कार्यालय में महागठबंधन के सभी सातों दल की बैठक हुई। यह बैठक आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आयोजित की गई थी। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने विपक्षी एकता को होने वाली महाबैठक पर चर्चा किया। उन्होंने कहा कि आगामी 12 जून को पटना के ज्ञान भवन में देश के सभी विपक्षी पार्टी के नेता एक मंच पर होंगे। करीब 16 राज्यों के विपक्षी नेता भाग शामिल होंगे। वहीं राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश में आपातकाल जैसे हालात हैं। माहौल बहुत खतरनाक स्थिति पर पहुंच गई है। इसलिए पूरा विपक्ष एकजुट हो चुका है। बैठक में यह फैसला लिया गया है कि पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक को-आर्डिनेशन कमेटी बनाई जाए। 


    यह भी पढ़े-

    Motihari News :- मोतिहारी जिले में पत्नी को साथ नहीं भेजने पर दामाद ने सास को गोली मारकर हत्या कर दी

    Motihari News :- मोतिहारी जिले में पत्नी को साथ नहीं भेजने पर दामाद ने सास को गोली मारकर हत्या कर दी



    15 जनू महागठबंधन प्रखंड स्तर पर करेगा आंदोलन

    राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि 15 जून से महागठबंधन केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगा। भाकपा माले के कुणाल ने कहा कि हमलोग एक मंच पर मोदी सरकार का विरोध करेंगे। देश को बाबा के जरिए हिन्दू राष्ट्र बनाने की साजिश हो रही है। महागठबंधन अब एक साथ आकर केंद्र के खिलाफ आंदोलन करेगा। 

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    Jayngar News :- लदनियां पुलिस ने रामेश्वर सिंह की हत्या की गुत्थी सुलझाई, पत्नी ने मुखिया के प्रेम प्रसंग में करवा दी पति की हत्या


    केद्र सरकार की साजिश के खिलाफ प्रखंड स्तर पर प्रदर्शन

    इधर, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ कि जातिगत जनगणना, महंगाई, बेरोजगारी, संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग, किसानों की आय दोगुनी करने की मांग, उन्माद की राजनीति को समाप्त करने, दलित गरीब की आवास एवं खाद्यान्न योजना बंद करने की केद्र सरकार की साजिश के खिलाफ बिहार के सभी जिलों एवं प्रखंडो में आंदोलन किया जाएगा और केंद्र सरकार की नाकामियों को जनता के बीच बताया जाएगा। भाजपा को किसी भी कीमत पर जनता 2024 में नहीं आने देगी। बिहार के 40 के 40 सीट पर करारा जवाब देगी। 

     वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad