• Breaking News

    Bihta News :- नेहरू युवा केन्द्र पटना द्वारा चलाया जा रहा मिशन लाइफ हेतु जागरुकता अभियान।


    Bihta News :- नेहरू युवा केन्द्र पटना द्वारा चलाया जा रहा मिशन लाइफ हेतु जागरुकता अभियान।


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / रईस अहमद 


    बिहटा:- नेहरू युवा केंद्र,पटना युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में पर्यावरण के लिये जीवनशैली अर्थात मिशन लाइफ को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसको लेकर केंद्र के स्वयंसेवकों एवं सम्बद्ध युवा मंडलो को भी वृहद स्तर पर जनजागरूकता हेतु निर्देशित किया गया है। ज्ञात हो कि मिशन लाइफ पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली में सार्थक बदलाव करने हेतु लोगों को प्रेरित करता है जिसमे संसाधनों के व्यर्थ उपयोग के स्थान पर सचेत उपयोग को बढ़ावा देने का संदेश शामिल है।


    यह भी पढ़े-

     Simdega Nrews :-नगर अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद की अध्यक्षता में बीजेपी नगर कार्यसमिति की बैठक की गई

    Simdega Nrews :-नगर अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद की अध्यक्षता में बीजेपी नगर कार्यसमिति की बैठक की गई


     इस अभियान अंतर्गत विभिन्न जागरूकता गतिविधियों जैसे शपथ, नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता श्रमदान, पौधरोपण, ज्ञान प्रतियोगिताओं आदि के माध्यम से जनजागरूकता करने का प्रयास किया जा रहा है जिससे सभी लोगों को पर्यावरण के अनुकूल आदतों के महत्व के बारे में याद दिलाया जा सके एवं कैसे पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली हमारे ग्रह और लोगों को सकरात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है। इसी क्रम में प्रखण्ड बिहटा के मध्य विद्यालय रामबाग़ में संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया . जिसमें मुख्यअतिथि के रूप में डॉ° गोपाल शर्मा संयुक्त निदेशक सह वैज्ञानिक, भारत सरकार, प्रधानाध्यापक उमेश सिंह, प्रज्ञा श्री(वरिष्ठ प्राणी सहायक), वीणा कुमारी( वरिष्ठ प्राणी सहायक) मौजूद रहें सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया .


    यह भी पढ़े- 

    .com/img/a/

    Sitamarhi News :- 5 जून को संपूर्ण क्रांति दिवस पर राजद के प्रस्तावित धरना कार्यक्रम की तैयारी के लिए विधायक ने प्रखंडों का भ्रमण किया !


    कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक बबलु कुमार के द्वारा किया गया वहीं डॉ° गोपाल शर्मा ने  पर्यावरण संरक्षण हेतु मिशन लाइफ की शपथ सभी को दिलाई एवं सभी से जागरुकता अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का आवाहन किया। वर्षा जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन, हरित आवरण बढ़ाने आदि विषयों को लेकर अभियान अंतर्गत निरन्तर जागरूकता की जा रही है। इस मौके पर अंजू कुमारी सिंह, कुमारी मधु, कुमारी कुमुद कला,रविश कुमार, अंकित कुमार समेत युवा मण्डल के साथ विद्यालय के समस्त बच्चें मौजूद रहें।

     वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

                            


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad