• Breaking News

    पुलिस और डकैतों के बीच हुई मुठभेड़ में दारोगा शहीद, एक डकैत भी मारा गया

    नारायणपुर के दुधेला दियारा में शुक्रवार की देर रात दो बजे पुलिस और डकैतों के बीच मुठभेड़ हो गर्इ। इस घटना में खगड़िया जिला के पसराहा थानाध्यक्ष आशीष कुमार शहीद हो गए।
    बिहार/भागलपुर/समाचार 

    भागलपुर : नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नारायणपुर के दुधेला दियारा में शुक्रवार की देर रात दो बजे पुलिस और डकैतों के बीच मुठभेड़ हो गर्इ। इस घटना में खगड़िया जिला के पसराहा थानाध्यक्ष आशीष कुमार शहीद हो गए। वहीं एक अन्य पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हैं। 
    जानकारी के अनुसार पुलिस ने भी एक डकैत को मार दिया है। डकैत दिनेश मुनि गिरोह का है। मुठभेड़ में एक सिपाही को भी गोली लगी है। सिपाही दुर्गेश कुमार को गंभीर स्थिति में जेएलएनएमसीएच अस्पताल भागलपुर में भर्ती कराया गया। सिपाही की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।

    शहीद दारोगा आशीष कुमार सिंह 2009 बैच के थे। वह सहरसा जिला के सरोजा निवासी थे। घटना की सूचना पाकर शहीद के पिता गोपाल सिंह भागलपुर के लिए प्रस्थान कर गए हैंं। दारोगा तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनका ननिहाल खगड़िया जिला के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत लालपुर गांव में है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad