• Breaking News

    भारत: तेल आपूर्ति ईरान से कम होने की स्थिति से निपटने की पुख्ता तैयारी

    नई दिल्ली /रोजगार/व्यपार/समाचार 


    नई दिल्ली :अमेरिकी प्रतिबंध लागू होने के बाद ईरान से कच्चा तेल के आयात पर पड़ने वाले कमी की भरपाई के लिए घरेलू तेल कंपनियों ने सऊदी अरबऔर इराक जैसे अन्य निर्यातकों के साथ पर्याप्त कॉन्ट्रैक्ट कर रखे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। भारत ने वित्त वर्ष 2017-18 में ईरान से 226 लाख टन कच्चा तेल की खरीद की थी। मौजूदा वित्त वर्ष के लिए ईरान से करीब 250 लाख टन कच्चा तेल का 

    आगामी माह नवंबर से अमेरिका के प्रतिबंध लागू हो जाने के बाद ईरान से भारत को कच्चा तेल खरीदने में मुश्किल होगी , आयात पर निर्भर भारत जैसे देशों के सामने समस्या पैदा होने की आशंकाएं हैं। आपको बता दें कि अमेरिका ने 4 नवंबर के बाद ईरान से तेल खरीदने वाले देशों के खिलाफ प्रतिबंधों का ऐलान कर रखा है। भारत ईरान के कच्चे तेल का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है | जबकि भारत के कुल कच्चा तेल आयात में ईरान की तीसरी सर्वाधिक हिस्सेदारी है। भारत तेल का सबसे ज्यादा आयात इराक से करता है। इस मामले में सऊदी अरब दूसरे पायदान पर है। 

    अधिकारियों ने बताया कि ईरान से तेल आयात प्रभावित होने पर उसकी भरपाई सऊदी अरब, इराक और दूसरे आपूर्तिकर्ताओं से करने का विकल्प है। इसके लिए संबंधित देशों से जरूरी कॉन्ट्रैक्ट भी किए जा चुके हैं। अधिकारियों के मुताबिक इस महीने के आखिर तक ईरान से तेल की सप्लाई में कोई समस्या नहीं आएगी। उन्होंने बताया कि सिर्फ 5 महीनों के लिए तेल आपूर्ति के करार पर ही खतरा है। 

    इंडियन ऑइल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'हमारे पास सभी अनुबंधित आपूर्तिकताओं के साथ वैकल्पिक सौदे हैं। इन वैकल्पिक सौदों को पूरे साल के दौरान कभी भी मंगाया जा सकता है और ये सौदे ईरान से कच्चा तेल की खरीद में होने वाली किसी भी कमी की भरपाई कर पाने के लिए पर्याप्त हैं।' 

    अधिकारी ने कहा कि इस महीने के अंत तक ईरान के कच्चे तेल की आपूर्ति में कोई संकट नहीं है। समस्या सिर्फ शेष बचे पांच महीनों के लिए होगी। इनकी भरपाई आसानी से सऊदी अरब, इराक और अन्य देशों के साथ हुए अतिरिक्त सौदे से की जा सकती है। उसने कहा, 'हर साल जब हम अनुबंधित आपूर्तिकर्ताओं के साथ सौदा करते हैं तो उसमें अतिरिक्त सौदे भी होते हैं। यह किसी अचानक आई दिक्कत से निपटने के लिए होता है। इस तरह के अतिरिक्त सौदे शेष बचे 5 महीनों के लिए ईरान के साथ हुए कुल सौदे से अधिक हैं। हमारे पास ईरान से तेल की आपूर्ति में होने वाली कमी की भरपाई की पुख्ता योजनाएं हैं।' 

    अधिकारी ने बताया कि यदि ईरान से कच्चे तेल का आयात पूरी तरह से बंद हो जाए तब भी देश की तेल शोधन कंपनियों को कोई दिक्कत नहीं होगी। हालांकि भारत अपने पारंपरिक मित्र देश ईरान से कच्चा तेल की खरीद बंद नहीं करने वाला है। इंडियन ऑइल और मंगलोर रिफाइनरी पहले ही ईरान से नवंबर में 12.5 लाख टन कच्चा तेल खरीदने का सौदा कर चुकी हैं। इस विकल्प पर भी विचार जारी है कि अमेरिकी प्रतिबंध लागू होने के बाद ईरान को रुपये में ही भुगतान किया जाए।

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad