• Breaking News

    बिहार नालंदा:पत्नी ने अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने कर दी हत्या


    बिहार/नालंदा/समाचार 

    नालंदा : संजू देवी कभी ये नहीं सोचीं होगी की जिस के साथ वो विवाह के परिणय सूत्र में बंध रही है वो उसका ह्त्या कर देगा | ऐसी ही एक शर्मनाक वाक्य आमने आया दरिंदा पति ने अपनी ही पत्नी को बहुत ही बेरहमी से खून कर दिया पत्नी की कई टुकड़ों में काट कर  शव को बोरे में बंद कर नदी में फेंक दिया। मंगलवार को पुलिस ने नदी किनारे से महिला का शत-विक्षत शव बरामद किया है।ये घटना 


    घटना तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के मन्डाक्ष गांव में गत 16 अक्टूबर को घटित हुई। जहानाबाद निवासी मृतका संजू देवी के भाई बिनोद चौधरी ने बताया कि बहन की शादी करीब दो साल पूर्व नालन्दा जिले के तेल्हाड़ा थाना अंतर्गत मन्डाक्ष गांव निवासी अजय चौधरी उर्फ धन्जु से हुई थी। जिसमें उपहार स्वरूप समान के साथ जेवरात आदि दी गई थी।
    शादी के कुछ दिन बाद से ही पति तथा ससुराल वाले दहेज के लिए बराबर तंग व प्रताडि़त करते थे। मांगें पूरी नहीं होने पर बहन संजू देवी को जान से मारने की धमकी भी दी थी। कई बार संजू के पति अजय चौधरी को समझाने का भी प्रयास किया गया लेकिन वे लोग नहीं माने।
    उसने बताया कि ग्रामीणों से उन्हें सूचना मिली की बहन की हत्या कर उसे नदी में फेंक दिया गया है। इस बात की जानकारी मिलते ही तेल्हाड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जिसमें एक महिला से उसके पति का अवैध संबंध होने की बात कहीं गई।


    पुलिस ने महिला को प्राथमिकी दर्ज होने के दिन ही गिरफ्तार कर ली थी पर आरोपी पति अभी तक फरार चल रहा है। डीएसपी मुतफिक अहमद ने कहा कि आरोपी पति को भी पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।
    उसने बताया कि घटना के बाद से ससुराल के सभी सदस्य फरार हो गए। मृतका के भाई ने बताया कि मंगलवार को नदी किनारे बोरे में शव मिलने की सूचना मिली। सूचना पर जब पहुंचा तो देखा कि राढिल छिलका के पास एक बोरा में मेरी बहन का शव क्षत-विक्षत हालत में कई टुकड़ों में मिला।


    थानाध्यक्ष ऋषिकेश कुमार ने बताया कि मृतका संजू देवी के भाई बिनोद चौधरी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमे पति अजय चौधरी उर्फ धन्जु समेत सास ससुर व भाई को अभियुक्त बनाया है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad